- Home
- छत्तीसगढ़
- -छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 42 से अधिक अधिकारियों को चिप्स कार्यालय में आईटी योजनाओं की दी गई जानकारीरायपुर / आज यहाँ राजधानी रायपुर के सिविल लाईन्स स्थित कार्यालय में ओडिशा के 42 से अधिक राज्य सेवा के अधिकारियों ने चिप्स कार्यालय का भ्रमण किया। इन अधिकारियों को चिप्स द्वारा संचालित आई.टी. योजनाओं की जानकारी दी गयी। उक्त जानकारी देते हुए चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमिताभ शर्मा ने बताया कि शासकीय क्रय विक्रय के लिए संचालित एकीकृत ई-प्रोक्योरमेंट परियोजना द्वारा शासन की खरीदी-बिक्री में पारदर्शिता और मितव्यवता लाई जा रही है। इस परियोजना से राज्य के 56 विभाग, मंडल, निगम, बोर्ड जुड़े हुए हैं, जिनके प्रोक्योरमेंट से संबंधित समस्त कार्य एकीकृत ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। फलस्वरूप राज्य के बहुमूल्य समय और धन की बचत रही है। श्री अमिताभ शर्मा ने बताया कि यह परियोजना वैश्विक महामारी के दौरान अत्यंत उपयोगी रही, जिसके माध्यम से लॉकडाउन के बावजूद शासन को नागरिक सुविधा के लिए आवश्यक सामाग्रियों की खरीदी न्यूनतम दरों पर संभव हुई।इस अवसर पर चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमिताभ शर्मा के अलावा श्री अनिल पाठक, डिप्टी डायरेक्टर, वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, श्री बिज्जू दत्ता, संयुक्त संचालक, वित्त, ओडिशा, श्री विवेक कुमार सिंह, संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वित्त एवं प्रशासन, चिप्स और परियोजना प्रमुख श्री प्रतीक पाण्डे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
- -आवासीय हॉकी अकादमी बिलासपुर की खिलाड़ी गीता यादव का ‘खेलो इण्डिया वार्षिक स्कॉलरशिप’ में चयन-मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएंरायपुर / बी. आर. यादव. राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी से हॉकी खिलाड़ी कुमारी गीता यादव का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण की ‘खेलो इण्डिया वार्षिक स्कॉलरशिप’ के लिए किया गया है। कुमारी गीता यादव को स्कॉलरशिप के तहत प्रतिवर्ष 6 लाख 20 हजार रूपये दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गीता यादव को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा की उनकी यह उपलब्धि बाकी खिलाड़ियो को प्रेरणा देगी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने गीता को बधाई दी और कहा की राज्य सरकार खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न खेल अकादमियों का निर्माण कर रही है। ताकी यहां से खिलाड़ी प्रशिक्षण पाकर देश का नाम रोशन करें।खेलो इण्डिया नई दिल्ली द्वारा 16 से 20 मई 2023 तक एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया था। राजनांदगांव में आयोजित वेस्ट जोन जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से नेशनल टीम की सदस्य रही कुमारी गीता यादव ने शानदार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के आधार पर हॉकी की प्रशिक्षणार्थी खिलाड़ी कु. गीता यादव का चयन खेलो इंडिया स्कॉलरशिप के लिए किया गया। बहतराई बिलासपुर में हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स की आवासीय अकादमी संचालित हैं। यहां पर आधुनिक प्रशिक्षण एवं बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता के आधार पर भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा एक्सीलेंस सेंटर की मान्यता दी गई है। इस अकादमी में 95 खिलाड़ी प्रशिक्षणरत हैं। जिसमें हॉकी में 57, तीरंदाजी में 12 एवं एथलेटिक्स में 26 खिलाड़ी शामिल हैं। कुमारी गीता यादव की इस उपलब्धि पर खेल सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का, खेल संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, बिलासपुर अकादमी के हेड कोच श्री विकास पॉल, हेड परफॉमेंस मैनेजर सहित सभी अधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
- दुर्ग / एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र जेवरा केन्द्र क्रमांक 01, रसमड़ा केन्द्र क्रमांक 05 में सहायिका पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र समस्त प्रमाण पत्रों सहित कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण में कार्यालयीन समय में 06 जून 2023 तक जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते है।
- बिलासपुर /जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। योजना अंतर्गत निजी एवं नवीन सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग जैसे राईस मिल, पोहा मिल, केटल फीड, बेकरी, नमकीन उद्योग, रेडी टू इट उत्पाद, मसाला उद्योग, पापड़, बड़ी, आचार, मुरमुरा उद्योग, फुटा चना उद्योग आदि को शामिल किया गया है। योजना अंतर्गत प्रति पात्र उद्योगों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत की दर से क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी परंतु अधिकतम 10 लाख रूपये दिये जाने का प्रावधान है एवं लाभार्थी का कुल लागत का न्यूनतम 10 प्रतिशत अंशदान राशि होगा एवं शेष राशि बैंक ऋण होगा।आवेदन करने हेतु पीएमएफएमई के ऑनलाईन पोर्टल http://pmfme.mofpi.gov.in में पंजीयन कर आवेदन कर सकते है। योजना एवं आवेदन प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, प्रथम तल न्यू कंपोजिट बिल्डिंग, बिलासपुर में संपर्क कर सकते है अथवा प्रबंधक श्री शुभम शुक्ला मो.नं. 7697230751, श्री संदीप वर्मा मो.नं. 9407775844 से संपर्क कर सकते है।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा रायपुर द्वारा आयोजित सूबेदार, उपनिरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमाण्डर पदों हेतु मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा 26 और 27 मई तथा 29 मई को होगी। परीक्षा सबेरे 8 से 10ः15 बजे तक एवं दोपहर 2 से शाम 5ः15 बजे तक निर्धारित तेरह परीक्षा केन्द्रो में संचालित किया जायेगा। कलेक्टर डॉ भुरे ने परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी अधिकारी रायपुर श्रीमती रूचि शर्मा को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक कौशल विकास विभाग रायपुर श्री केेदार पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
- भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शहर के प्रमुख मार्केट क्षेत्र जवाहर मार्केट, सर्कुलर मार्केट तथा पावर हाउस सब्जी मंडी क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के बहिष्कार को लेकर जन जागरूकता रैली भिलाई निगम के कर्मचारियों तथा आम नागरिकों के द्वारा निकाली गई। इस दौरान बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक कैसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। मार्केट क्षेत्रों एवं आम नागरिकों से अपील किया गया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय न करें। घरों से सब्जी एवं अन्य सामग्री लेने निकलने पर हमेशा अपने साथ कपड़े से बना थैला आदि लेकर निकले। बावजूद इसके यदि विक्रेताओं के द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का विक्रय किया जाता है तो उनके ऊपर जुर्माना की कार्यवाही निगम के द्वारा की जाएगी। कार्यवाही के चलते अब मार्केट क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक नजर नहीं आने लगा है। लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और वह प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं कर रहे हैं। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने भी आम नागरिकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल उस प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग एक बार करने के बाद इसका दोबारा उपयोग नहीं किया जा सकता है, झिल्ली, पन्नी आदि सार्वजनिक स्थानों में बिखरकर गंदगी फैलाते हैं, पशु भी अनजाने में इसका सेवन कर लेते हैं और बीमारियों से ग्रसित होते हैं। आसानी से और सस्ते दाम में मिल जाने के फेर में लोग इसका उपयोग जरूर करते हैं परंतु पर्यावरण को यह सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाता है। इन्हीं सभी उद्देश्यों को बताते हुए नगर पालिक निगम भिलाई लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर जागरूक कर रहा है। जागरूकता रैली निकालने के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी आरपी तिवारी, पीआईयू शुभम पाटनी, जोन के सुपरवाइजर तथा आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
- -समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को कहाबालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभागों के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र शुरू कर जून अंत तक अनिवार्य रूप से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री शर्मा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले के सभी विभाग प्रमुखों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्य के शिक्षित युवाओं को शासकीय सेवाओं में अधिक से अधिक रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु राज्य में वृहद पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। राज्य शासन के मंशानुरूप कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को जिला स्तर पर भर्ती किए जाने वाले पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने को कहा। श्री शर्मा ने सभी विभाग प्रमुखों को भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर इसके लिए विभाग प्रमुख जिम्मेदार होंगे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।बैठक में कलेक्टर ने रामायण मंडली प्रतियोगिता के आयोजन की भी विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों ने जिले में ब्लाॅक स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक होने की जानकारी दी। कलेक्टर ने जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम मेड़की में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्कूलों में चल रहे शाला भवनों के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत आदि के कार्यों की भी समीक्षा की। श्री शर्मा ने लोक निर्माण एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन अभियंताओं को सभी निर्माण कार्यों को नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व पूरा करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि वे स्वयं स्कूलों का विजिट कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने शाला भवनों की पोताई गोबर पेंट से ही कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने जिले के प्राकृतिक पेंट इकाईयों में गोबर पेंट के उत्पादन की जानकारी ली तथा सभी विभाग प्रमुखों को अपने कार्यालय की रंगाई-पोताई हेतु गोबर पेंट का उठाव करने के भी निर्देश दिए।बैठक में उन्होंने जिले में बेरोजगारी भत्ता योजना के क्रियान्वयन तथा आयुष्मान भारत योजना, गोधन न्याय योजना, श्री धन्वतरी जेनेरिक मेडीकल स्टोर, बाड़ी योजना के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। श्री शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी निर्माणाधीन सड़कों के निर्माण कार्य को जून अंत तक अनिवार्य रूप से पूरा कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर को मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के आश्रय गृह घरौंदा एवं वृद्धा आश्रम का सतत् निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश भी दिए। श्री शर्मा ने दल्लीराजहरा में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े युवाओं को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने हेतु कोचिंग सेंटर की स्थापना के संबंध में जानकारी लेते हुए शीघ्र कोचिंग सेंटर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कोचिंग सेंटर में डौण्डी विकासखण्ड के अलावा जिले के अन्य विकासखण्डों के युवा भी कोचिंग का लाभ ले सकते हैं।
- -खाद्य विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारीरायपुर । प्रदेश में पंजीकृत राशनकार्डधारी सभी सदस्यों का आधार नंबर प्रस्तुत करने की समय-सीमा 30 जून तक निर्धारित किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की अधिसूचना द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन सामग्री प्राप्त करने हेतु हितग्राहियों को आधार नंबर प्रस्तुत करने के लिए समय-सीमा 30 जून 2023 तय की गई है। अतः जिले में प्रचलित पंजीकृत सभी सदस्यों का आधार नंबर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त कर समय-सीमा में आधार सीडिंग की कार्यवाही पूर्ण की जाए।
- रायपुर। राज्य सरकार द्वारा रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना के तहत संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत चयनित 4850 रामायण मानस मंडलियों को दो करोड़ 42 लाख 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर विगत दो वर्षो से राज्य स्तरीय रामायण मंडली मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विजयी दल के लिए प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान किया गया है। सरकार की इस पहल से हमारी प्राचीन संस्कृति को पुनः स्थापित करने में सफलता हासिल की है। रामायण मंडली के बीच मानस प्रतियोगिता में प्रदेश के रामायण मंडलियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता दल को राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में प्रस्तुत करने का अवसर भी मिला।संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गरियाबंद जिले के चयनित 243 मानस मंडलियो को 12 लाख 16 हजार रूपए, बलौदाबाजार-भाटापारा के 92 मानस मंडली, को 4 लाख 60 हजार रूपए, बेमेतरा के 185 मानस मंडली को 9 लाख 30 हजार रूपए, दुर्ग के 12 मानस मंडली को 10 लाख 60 हजार रूपए, रायपुर के 189 मानस मंडली को 9 लाख 50 हजार रूपए, सक्ति के 514 मानस मंडनी को 25 लाख 70 हजार रूपए, नारायणपुर के 31 मानस मंडली को 15 लाख 50 हजार रूपए, मुंगेली के 72 मानस मंडली को 3 लाख 60 हजार रूपए, मोहला-मानपुर-चौंकी के 59 मानस मंडली को 23 लाख 95 हजार रूपए, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के 60 मानस मंडली को 30 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।इसी प्रकार महासमुन्द के 73 मानस मंडली को 3 लाख 65 हजार रूपए, कोरिया के 65 मानस मंडली को 3 लाख 25 हजार रूपए, कोरबा के 285 मानस मंडली को 14 लाख 25 हजार रूपए, बालोद के 113 मानस मंडली को 5 लाख 65 हजार रूपए, बलरामपुर के 54 मानस मंडली को 2 लाख 70 हजार रूपए, बस्तर के 9 मानस मंडली को 45 हजार रूपए, बिलासपुर के 225 मानस मंडली को 11 लाख 25 हजार रूपए, दंतेवाड़ा के 9 मानस मंडली को 45 हजार रूपए, धमतरी के 98 मानस मंडली को 4 लाख 90 हजार रूपए, कोंडागांव के 22 मानस मंडली को 1 लाख 10 हजार रूपए, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के मानस मंडली को 99 मानस मंडली को 4 लाख 95 हजार रूपए, कवर्धा के 54 मानस मंडली को 2 लाख 70 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।इसके साथ ही कांकेर के 72 मानस मंडली को 3 लाख 60 हजार रूपए, जशपुर के 64 मानस मंडली को 3 लाख 20 हजार रूपएर, गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही के 79 मानस मंडली को 3 लाख 95 हजार रूपए, सूरजपुर के 125 मानस मंडली को 6 लाख 25 हजार रूपए, सांरगढ़-बिलाईगढ़ के 122 मानस मंडली को 6 लाख 10 हजार रूपए, राजनांदगांव के 334 मानस मंडली को 1 लाख 67 हजार रूपए, रायगढ़ के 201 मानस मंडली को 1 लाख 5 हजार रूपए, सरगुजा के 98 मानस मंडली को 19 लाख 90 हजार रूपए, सुकमा के 1 मानस मंडली को 5 हजार रूपए, जांजगीर-चांपा के 690 मानस मंडली को 34 लाख 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।
- -हायर सेकेण्डरी परीक्षा का परिणाम 65.46 प्रतिशत तथा हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम 54.09 प्रतिशत रहारायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के नतीजे आज घोषित किए गए। हाई स्कूल का परीक्षाफल प्रतिशत 54.09 तथा हायर सेकेण्डरी परीक्षा का परीक्षाफल प्रतिशत 65.46 रहा। हाई स्कूल परीक्षा में कुल 37 हजार 471 छात्रों का पंजीयन हुआ था। इस 34 हजार 161 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। 34 हजार 132 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी 18 हजार 465 रहे। 29 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है। हाई स्कूल परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी में 4 हजार 13 परीक्षार्थी, द्वितीय श्रेणी में 7 हजार 320 विद्यार्थी तथा तृतीय श्रेणी 6 हजार 923 विद्यार्थी से उत्तीर्ण हुए। कुल 18 हजार 465 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 65 हजार 557 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ था। इसमें 62 हजार 51 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 57 हजार 105 परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इनमें 9 हजार 653 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 15 हजार 180 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी से तथा 11 हजार 801 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। कुल 37 हजार 383 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में 4 हजार 883 विद्यार्थी आरटीडी योजनांतर्गत अवसर परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। 63 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है।उक्त परीक्षा परिणाम छात्र वेबसाईट http://www.sos.cg.nic.in एवं http://www.result.cg.nic.in में प्राप्त कर सकते हैं एवं अनुत्तीर्ण छात्र आगामी परीक्षा के आवेदन फार्म अपने अध्ययन केन्द्र में जमा कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
- भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी मोर मकान, मोर चिन्हारी घटक अंतर्गत केनाल रोड एवं अन्य विकास कार्यों से प्रभावित हितग्राही जिन्हें बेदखली व्यवस्थापन हेतु सूचना पत्र जारी किया जा चुका है। इनमें से पात्र हितग्राहियों को जिन्होंने अंशदान की राशि जमा कर दी है आवास आवंटित किया जाना है। कुल पात्र हितग्राही 689 में से 218 हितग्राहियों द्वारा मोर जमीन मोर आस के तहत राशि जमा कर दी गई है तथा मोर जमीन मोर चिन्हारी के 17 हितग्राही है। जिन पात्र हितग्राहियों ने अंशदान की राशि जमा की है उन्हें लॉटरी में शामिल किया जाएगा। दिनांक 24 मई 2023 दिन बुधवार को प्रातः 11:00 बजे आवास आबंटन के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। आवास प्रभारी विद्याधर ने बताया लॉटरी का स्थल नगर पालिक निगम भिलाई मुख्य कार्यालय सुपेला में रहेगा। लॉटरी में शामिल होने के लिए हितग्राही अपना अंशदान जमा राशि रसीद की मूल प्रति, मूल आधार कार्ड, आवेदन पत्र की पावती तथा लॉटरी में शामिल होने हेतु जारी सूचना पत्र के साथ निर्धारित स्थल एवं समय में स्वयं उपस्थित रहेंगे। दिव्यांग एवं वरिष्ठ जनों को उनके दस्तावेज परीक्षण के आधार पर भूतल का आवास आबंटन किया जाएगा।
- -आज 01 हजार 555 अनाधिकृत निर्माण कार्यों के नियमितीकरण का कलेक्टर ने किया अनुमोदनरायपुर /कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर भूरे ने आज रायपुर जिले के अनाधिकृत विकास निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने प्राप्त नियमितीकरण के सभी प्रकरणों पर जमीन के दस्तावेजों का सूक्ष्मता से जांच कर अनुशंसा सहित प्राधिकृत अधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।इसी तरह जिले के सभी नगरीय निकायों के सीएमओ और अनुविभागीय अधिकारी को नियमितिकरण की कार्यवाही समय-सीमा में करने को कहा।उन्होंने अधिकारियों से जोन के सभी वार्डों के कमर्शियल एवं आवासीय प्रॉपर्टी की जानकारी लेकर नियमितीकरण के संबंध में नोटिस देने की बात भी कही।उन्होंने आज नगर निगम रायपुर के निःशुल्क आवासीय प्रकरण के 591, शास्ति शुल्क सहित 411 और सभी गैर आवासीय के 423 इस तरह कुल 1425 प्रकरणों का अनुमोदन किया।ज्ञात हो रायपुर नगर निगम में अब तक 05 हजार 841 अनाधिकृत तरीके से बनाएं गये भवन या भाग का नियमितिकरण किया जा चुका है।कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई आज की बैठक में रायपुर नगर-निगम क्षेत्र के अलावा बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में 104 प्रकरणों के साथ नगर निवेश क्षेत्रों में 20, तिल्दा और आरंग क्षेत्र में 03- 03 अनाधिकृत निर्माणों को नियमित करने का अनुमोदन किया गया।बैठक में छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास के नियमितिकरण अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरणों पर विचार करते हुए नियमितिकरण की मंजूरी दी गई। आज बैठक में नगर-निगम रायपुर के जोन एक में 173, जोन दो में 74, जोन तीन में 162, जोन चार में 64, जोन पांच में 134, जोन छह में 187, जोन सात में 81, जोन आठ में 151, जोन नौ में 194 तथा जोन दस में 205 प्रकरणों में अनाधिकृत निर्माण को नियमित करने का अनुमोदन किया गया। इसी तरह बीरगांव नगर निगम क्षेत्र के 105 प्रकरणों में निःशुल्क के 39, सशुल्क के 34 और गैर आवासीय के 27 प्रकरणों को नियमित करने का अनुमोदन किया गया।बैठक में नगर-निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी और सहायक कलेक्टर श्री जयंत नाहटा सहित रायपुर नगर-निगम के सभी जोनों के जोन कमिश्नर, बीरगावं नगर निगम के आयुक्त श्री कीर्तिमान राठौर सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
- भिलाई नगर/ नियमों के विपरीत निर्माण करने वाले लोगों के लिए नियमितीकरण कराने का सुनहरा अवसर उन्हें मिल रहा है, इसलिए आवेदन करने में विलंब न करें शीघ्र ही नियमितीकरण के लिए आवेदन कर नियमितीकरण करा लें, क्योंकि निर्धारित तिथि के अनुसार नियमितीकरण कराने के लिए कुछ ही समय शेष है। निगम में आवेदन करने वाले ज्यादातर लोगों का नियमितीकरण हो चुका है। भवन अनुज्ञा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक आवासीय व गैर आवासीय मिलाकर जिन्होंने नियमितीकरण के लिए अपना आवेदन निगम में जमा कर दिया है, उनमें से अधिकतर लोगों के नियमितीकरण हो चुके हैं, क्योंकि इसकी प्रक्रिया को भिलाई निगम द्वारा शीघ्रता से अपनाया जा रहा है।इन अनाधिकृत विकास का करा सकते है नियमितीकरण यदि किसी ने बिना बिल्डिंग परमिशन लिए निर्माण किया हो, बिल्डिंग परमिशन प्राप्त करके स्वरूप में परिवर्तन किया हो या फिर प्रदाय किए गए भवन अनुज्ञा के विपरीत निर्माण कर लिया हो तो इसका नियमितीकरण कराया जा सकता है। इसके लिए भिलाई निगम में वास्तुविद के माध्यम से आवेदन करना होगा। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। आर्किटेक्ट की सूची समस्त जोन कार्यालय एवं मुख्य कार्यालय में भी चस्पा की गई है तथा भिलाई निगम के वेबसाइट से भी आर्किटेक्ट की सूची प्राप्त की जा सकती है। भूखंड क्षेत्रफल 120 वर्ग मीटर तक के अनाधिकृत आवासीय निर्माण का नियमितीकरण में शास्ती से छूट मिल रही है।कैसे करे नियमितीकरण के लिए आवेदन आवेदन, मानचित्र निगम के पंजीकृत वास्तुविद/इंजीनियर से तैयार कराकर आवेदन करना होगा। आवेदन निर्धारित प्रारूप में चेक लिस्ट के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई के वेबसाइट www.bhilainagarnigam.com से डाउनलोड किया जा सकता है। आर्किटेक्ट की सूची भी इस वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। अनाधिकृत निर्माण दिनांक 14 जुलाई 2022 के पूर्व से निर्मित है इस संबंध में साक्ष्य के रूप में भवन का बिजली बिल, प्रॉपर्टी टैक्स जिसमें तारीख अंकित हो जमा करना आवश्यक है, अन्य दस्तावेज आवेदन के प्रारूप एक में चेक लिस्ट के अनुसार संलग्न करके आवेदन करना होगा।नियमितीकरण कराने के लिए अधिक जानकारी के संबंध में इस नंबर पर करें संपर्क नियमितीकरण करवाने के लिए भवन अनुज्ञा शाखा के उप अभियंता शहबाज अहमद के मोबाइल नंबर 9399414300 पर संपर्क कर सकते हैं तथा नियमितीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले सकते हैं। नियमितीकरण के संबंध में किसी भी प्रकार से भटकने की आवश्यकता नहीं है सीधे इस नंबर में संपर्क करके नियमितीकरण की प्रारंभिक प्रक्रिया से लेकर सभी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी मिल जाएगी तथा आवेदन किस प्रकार से करना है इन सभी की जानकारी भी इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मिल पाएगी।
- - 8 हजार पशुपालकों ने गोबर बेचकर की 6.39 करोड़ की कमाई-गौठानों से ग्राम स्वावलंबन का सपना हो रहा साकार- वर्मी खाद की बिक्री से समूह की महिलाओं को 2.20 करोड़ रूपए की हुई आमदनीबिलासपु /छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना पशुपालको के हित में लिया गया ऐसा निर्णय है जिससे उन्हें वित्तीय मदद के साथ-साथ रोजगार भी मिल रहा है एवं वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रहे है। ग्रामीण महिलाओं को समूह के माध्यम से एक ही समय में एक से अधिक कार्य करके आर्थिक मजबूती प्राप्त करने का रास्ता गौठानों ने बखूबी दिखाया है। गोठानों से ग्राम स्वावलंबन का सपना साकार हो रहा है।जिले के किसान और पशुपालक अब समृद्धि की राह में आगे बढ़ रहे है। गौठान सुराजी ग्राम योजना अंतर्गत समृद्धि और खुशहाली का आधार बन रहे है। अब तक लगभग 8 हजार पशुपालकों ने गोबर बेचकर की 6.39 करोड़ रूपये से ज्यादा कमाई की है। शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी ग्राम योजना के तहत जिला बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के 336 गौठानों का निर्माण किया गया है। जिसमें मूलभूत सुविधा हेतु पेयजल, चारा, छाया इत्यादि की व्यवस्था की गई है। जिसमें बीमार पशुओं के ईलाज एवं टीकाकरण का कार्य समय-समय पर पशुचिकित्सा विभाग द्वारा किया जाता है। इन 336 गोठानों में से 319 गौठानों में गोधन न्याय योजना का संचालन किया जा रहा है जिसमें नियमित रूप से पंजीकृत पशुपालकों द्वारा शासन द्वारा निर्धारित दर दो रूपये प्रति किलोग्राम की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। योजना प्रारंभ से अब तक 3 लाख 21 हजार 516 क्विंटल गोबर की खरीदी की जा चुकी है एवं गोबर खरीदी के विरूद्ध 6 करोड़ 39 लाख 76 हजार रूपये का भुगतान लगभग 8 हजार पशुपालकों को किया गया है। खरीदे गये गोबर में से अब तक 76 हजार 530 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट, 16 हजार 503 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट, 393.40 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस का उत्पादन किया जा चुका है, जिसमें से 58 हजार 413 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट, 15 हजार 698 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट, 46.30 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस का विक्रय किया जा चुका है। उक्त खाद के विक्रय से ग्राम गौठान समितियों को 3 करोड़ 50 लाख 19 रूपये एवं स्व सहायता समूहों को 2 करोड़ 20 लाख 46 रूपए की आमदनी हुई है।
-
धमतरी. जिले के जंगल में वन विभाग ने मादा तेंदुए का शव बरामद किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के नगरी वन परिक्षेत्र के तहत आने वाले दलदली गांव के जंगल में वन विभाग ने मादा तेंदुए का शव बरामद किया है। उन्होंने बताया कि रविवार को ग्रामीणों ने वन विभाग को जंगल में तेंदुए का शव होने की जानकारी दी थी जिसके बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था। बाद में दल ने तेंदुए का शव बरामद कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि मादा तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान थे। आशंका है कि किसी जंगली जानवर के साथ लड़ाई के दौरान तेंदुए की मौत हुई है। इस संबंध में अधिक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मिल सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि गर्मी बढ़ने और क्षेत्र में जल स्रोतों के सूखने के कारण पानी की तलाश में वन्य प्राणी अक्सर गांव के करीब चले जाते हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
-
आदमाबाद में तांदुला जलाशय को किया जा रहा है पर्यटन हेतु विकसित
बालोद। तांदुला जलाशय में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया हो सके इसके लिए तांदुला जलाशय को पर्यटन हेतु विकसित कर सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक लेकर आदमाबाद स्थित तांदुला जलाशय को पर्यटन के रूप में विकसित करने हेतु सभी संबंधितों से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री शर्मा ने पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पर्यटन स्थल में स्थापित किए जाने वाले विभिन्न सुविधाओं एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि जलाशय में पर्यटकों के लिए वाटर स्पोर्ट, स्पीड बोट, नेचर ट्रायल आदि की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। उक्त स्थल पर काॅटेज, टेंट हाउस, मचान, रेस्टोरेंट, गार्डन आदि का निर्माण कार्य निरंतर जारी है। तांदुला जलाशय पर्यटन स्थल को आकर्षक एवं सुसज्जित किया जाएगा। जिससे कि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्यांेे से भी पर्यटक यहां आएं। पर्यटन स्थल में विभिन्न स्टॉल भी स्थापित किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकंेगे। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने वाटर स्पोर्ट एक्टिविटी में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर, संयुक्त कलेक्टर श्री गायकवाड़, एसडीएम बालोद श्रीमती शीतल बंसल, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यपालन अभियंता श्री खोबरागड़े सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। -
बालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 01 अप्रैल 2023 से 15 मई 2023 तक अवैध खनिज परिवहन के 21 प्रकरण दर्ज कर 04 लाख 41 हजार 264 रूपये वसूली की गई। उक्त प्रकरणों में खनिज रेत के 10 वाहनों, चुना पत्थर के 03 वाहन, मिट्टी(ईट) के 07 वाहन एवं मुरूम के 01 वाहन पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध उत्खनन के 07 प्रकरणों में 02 लाख 34 हजार 975 रूपये वसूल की गई है। उक्त प्रकरणों में खनिज रेत के 04 वाहन, मुरूम के 02 वाहन एवं मिट्टी(ईट) के 01 वाहनों पर कार्रवाई की गई है।
-
बालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप के अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक 30 मई 2023 को समय-सीमा की बैठक के पश्चात् आयोजित की जाएगी। जिला खनि अधिकारी ने सर्व संबंधितों से बैठक में उपस्थित होने की अपेक्षा की है।
-
दुर्ग / एकीकृत बाल विकास परियोजना अहिवारा अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति एवं वार्ड 14/02 अहिवारा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनों का प्रथम मूल्यांकन पत्रक तैयार किया गया है। उक्त मूल्यांकन पत्रक से संबंधित कोई दावा आपत्ति हो तो आवेदिकाओं से 31 मई 2023 तक दावा-आपत्ति स्वीकार की जायेगी। उक्त तिथि के पश्चात दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जायेगी।
-
दुर्ग /एकीकृत बाल परियोजना अहिवारा अंतर्गत आंगनबाड़ी खपरी, ढ़ौर (हि), लिमतरा में आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति एवं वार्ड 14/02 अहिवारा हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती हेतु 15 फरवरी 2023 तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। आवेदिकाओं से प्राप्त आवेदन का प्रथम मूल्यांकन पत्रक तैयार किया गया है। उक्त मुल्यांकन पत्रक में संबंधित आवेदिकाओं द्वारा 28 मई 2023 तक दावा-आपत्ति स्वीकार की जायेगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नही की जायेगी।
-
दुर्ग / नगर सेना विभाग के स्वयंसेवकों से चतुर्थ श्रेणी भृत्य व कुक (रसोईया) के पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसमें दुर्ग जिले के लिए कुक एवं भृत्य हेतु 1-1 पद के लिए ऑफलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संभागीय सेनानी नगर सेना एवं एस.डी.आर.एफ. रायपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार निर्धारित प्रपत्र में 2 जून 2023 को सांय 5ः30 बजे तक पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट अथवा स्वयं उपस्थित होकर जिला दुर्ग के पद हेतु कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना दुर्ग में जमा करना होगा। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्र निरस्त माना जाएगा। आवेदन से संबंधित जानकारी कार्यालय जिला सेनानी नगर सेना से प्राप्त कर सकते हैं।
-
बैठक में सामाजिक सुरक्षा पर रहा विशेष जोर
दुर्ग / सांसद श्री विजय बघेल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केन्द्रीय योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई जिसमें सड़क मरम्मत, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व सामाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया और योजनाबद्ध तरीके से बचे हुए कार्यों को पूर्ण करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं पर विभागों को फोकस करने के लिए कहा ताकि कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर अवसर मिले और समावेशी विकास का विस्तार हो। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का भुगतान समय पर हो इसके लिए बैंक प्रबंधन के साथ संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित करने की बात कही। इसके अलावा जहां बैंक जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है वहां बैक सखियों के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित कराने की बात कही। जिले के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी बेहतर से बेहतर सेवा प्राप्त हो इसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ्य संबंधी प्रबंधन की दिशा में विशेष निर्देश दिए। जिसमें डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाईयों के पर्याप्त स्टॉक और अस्पताल में सभी प्रकार के टेस्ट की सुविधा उपलब्ध हो उस दिशा निरंतर सकारात्मक कार्य करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए मुलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी जैसे बिंदुओं पर भी चर्चा की। जिसमें उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनहित को ध्यान में रखकर इन क्षेत्रों में लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए और किसी कमी की स्थिति में तुरंत खामियों को बहाल करने के लिए कहा। बैठक में कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, समग्र शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी दी। समिति के सदस्यों ने बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने सुझाव दिए। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन ने विस्तार से जिले में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी दी। बैठक में दुर्ग विधायक श्री अरूण वोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव व अन्य जन प्रतिनिधिगण, दिशा समिति के सदस्यगण व अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे। -
बिजली विभाग में जमा अस्थाई कनेक्शन की सुरक्षा निधि के लिए इंतजार कर रहा आवेदक
जनदर्शन में 185 आवेदन प्राप्त हुए
दुर्ग/ ग्राम सेमरिया के बांधा तालाब को लेकर जनहित में एक आवेदन जनदर्शन में पहुंचा था। जिसे ग्रामवासियों के सहमति के साथ सरपंच द्वारा प्रस्तुत किया गया था। सरपंच का कहना था कि ग्रामवासी प्रतिदिन दैनिक दिनचर्या के निर्वहन के लिए इस तालाब का उपयोग करते हैं। तालाब में बारों माह जे.के. लक्ष्मी सीमेंट के खदान से पाईप लाईन द्वारा पानी ग्रामवासियों एवं किसानों के उपयोग के लिए प्रदान किया जाता है। परंतु दैनिक दिनचर्या के उपयोग के लिए तालाब में लगे बिजली के खंभे ग्रामवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। पानी वाले स्थाान में बिजली के खंभे लगे होने के कारण कभी भी अप्रत्याशित दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणजन चाहते हैं कि आने वाली बरसात से पहले यदि इन बिजली के खंभों को हटा दिया जाए तो दुर्घटना की संभावना को नगण्य किया जा सकता है। इसलिए सरपंच का निवेदन था कि तालाब में गड़े इन बिजली के खंभे को यथाशीघ्र यहां से हटाया जाए। आवेदन को बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया गया।
जनदर्शन में प्राप्त अन्य एक और आवेदन मंे राजेन्द्र विहार के एक निवासी द्वारा बिजली के अस्थाई कनेक्शन की सुरक्षा निधि राशि वापस दिलवाए जाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदक का कहना था कि वह लगभग एक साल से सुरक्षा निधि की राशि प्राप्त करने के लिए बिजली विभाग का चक्कर काट रहा है। उसने बताया कि अपने नए घर में गृह प्रवेश करने के अवसर पर उसने जुलाई 2021 में अस्थाई कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था और लगभग 7 महीने पश्चात् बिजली विभाग से स्थाई कनेक्शन प्राप्त किया। स्थाई कनेक्शन प्राप्त करने के पश्चात् उसने विभाग में सुरक्षा निधि वापस करने या सुरक्षा निधि में जमा राशि के समायोजन के लिए विभाग को कई बार आवेदन दिया। विभाग द्वारा मांगे गए दस्तावेज वह प्रस्तुत कर चुका है, परंतु वर्तमान स्थिति तक उसे समाधान प्राप्त नहीं हुआ है। प्रस्तुत आवेदन को बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया गया और शीघ्र से शीघ्र सुरक्षा निधि वापस करने के लिए निर्देशित भी किया गया। सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में 185 आवेदन प्राप्त हुए जिन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया है। -
जनचौपाल में 50 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए
रायपुर/ कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभाकक्ष में जनचौपाल के माध्यम से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की विभिन्न मांग एवं समस्याओं को सुना। जन चौपाल में आज 50 से अधिक लोगो ने आवेदन दिए। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा, सहायक कलेक्टर जयंत नहाटा, अपर कलेक्टर श्री बी.बी.पंचभाई, एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सोमवार को जनचौपाल में अवंती विहार कॉलोनी निवास राजेन्द्र कुमार कोहाडे ने अपने मकान का नियमितीकरण कराने, रामनगर निवासी फुलेश्वरी यादव ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने, ग्राम सारागांव के भगवती सेन ने ऋण पुस्तिका बनवाने, ग्राम धनेली के अशोक सेानी ने अपनी भूमि पर आवास बनाने की अनुमति लेने, अभनपुर निवासी नारायण प्रसाद साहु ने अपने कृषि भूमि पर भू-स्वामी हक दर्ज कराने आवेदन दिया। इसी तरह आरंग के मंगतु राम साहू और तिहारू राम साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, पं. दीनदयाल नगर निवासी के.पी. उपाध्याय ने पडोसी द्वारा अवैध निर्माण कर कब्जा करने की शिकायत, ग्राम पोड़ के आनंद कुमार ने अपनी भूमि का खसरा प्रदान करने, महामाया मंदिर वार्ड-65 की पार्षद सरिता वर्मा ने वार्ड में नियमित सफाई कराने, ग्राम देवपुरी के विवेकानंद भटट्ाचार्य में क्षेत्र में नया विद्युत पोल लगवाने, अवैध अतिक्रमण हटवाने और पीने के पानी हेतु नया पाईपलाईन कनेक्शन देने, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश दिवान ने रायपुर के उचित मूल्य दुकानों पर अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था करने और ग्राम पंचायत भवनों में लेखन कार्य कराने आवेदन दिया।
इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने सीमांकन एवं बाटांकन कराने, सहायता राशि दिलाने संबंधी आवेदन भी दिए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभाग को अग्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कलेक्टर सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनचौपाल का आयोजन प्रत्येक सोमवार को सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक किया जाता है। -
महापौर लोगो से होंगे रूबरू, शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का किया जाएगा निराकरण
भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत 24 मई को निगम तुहर द्वार अंतर्गत महापौर संग गोठ के जरिए शिविर का आयोजन किया जायेगा। महापौर नीरज पाल इस दौरान वार्ड छेत्र का दौरा करते हुए लोगों से रूबरू होंगे और समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करेंगे। निगम तुहर द्वार के अंतर्गत महापौर संग गोठ के शिविर का आयोजन 24 मई को जोन क्रमांक 1 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 नेहरू नगर सियान सदन में आयोजित होगा। शिविर के माध्यम से शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों को शिविर स्थल की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं। वही अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने शिविर का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का निराकरण होगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से रखा गया है। प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री मितान योजना, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शहरी आजीविका मिशन के तहत व्यक्तिगत लोन एवं अन्य योजना, नए नल कनेक्शन, गुमास्ता लाइसेंस एवं अनुज्ञप्ति लाइसेंस, भवन, दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान का नियमितीकरण, स्ट्रीट लाइट संधारण, संपत्तिकर, भू भाटक, जलकर, यूजर चार्ज वसूली काउंटर, पाइपलाइन, बोर, पंप, हैंड पंप संधारण, वार्ड स्तर पर नाली रोड टूट-फूट संधारण, सफाई कार्य तथा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत शिविर में लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।