- Home
- छत्तीसगढ़
- दुर्ग /भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु श्री लक्ष्मण तिवारी (सहायक कलेक्टर) को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत् प्रशासनिक व्यवस्था की बारिकीयों का अध्ययन व प्रशासनिक व्यवस्था से अवगत होने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ और प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संलग्न किया गया है। प्रशिक्षण हेतु जिला पंचायत में 22 मई से 4 जून, जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में 5 जून से 11 जून तथा पुलिस अधीक्षक व जिला स्तरीय पुलिस अंतर्गत 12 जून से 18 जून तक प्रशिक्षण की तिथि तय की गई है ताकि एडमिस्ट्रेशन, पुलिसिंग व गवर्नेंस से संबंधित हर सेक्टर की जानकारी प्राप्त कर सके।
- - स्थानीय लोगों को रोजगार के समुचित अवसर मिलने से ग्रामीण बन रहे हैं आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त-करकाभाट के युवाओं ने कूलर एवं आलमारी निर्माण कर कमाए 65 हजार रुपए-बालोद जिले के 11 औद्योगिक पार्क में 26 से अधिक गतिविधियां संचालितबालोद।, राज्य शासन के महत्वाकांक्षी महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क अपने स्थापना के उद्देश्यों पर सफलीभूत होकर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का अत्यंत सुगम एवं कारगार माध्यम बन गया है। बालोद जिले में संचालित कुल 11 महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को उनके गांव एवं गांव के आसपास ही सहज रूप से रोजगार मिलने से ग्रामीण आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बन रहे हैं। जिले के सभी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम से ग्रामीणों को समूचित रोजगार मिलने से पलायन की समस्या से मुक्ति मिल रही है। वास्तव में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों इस योजना का बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस योजना के फलस्वरूप जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम करकाभाट में संचालित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में आलमारी एवं कूलर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है। यहां पर 11 उद्यमी कार्यरत् है जिन्होंने प्रारंभिक प्रशिक्षण के दौरान ही 70 कूलर एवं 72 आलमारी का निर्माण कर कुल 65 हजार रुपये का आय अर्जित की है। वास्तव में इतने कम अवधि में इतनी बड़ी आय अर्जित करना इस योजना के सफलता को बयां करती है। जिससे ग्रामीण औद्योगिक करकाभाट में कार्यरत् उद्यमी काफी उत्साहित है।ग्रामीण औद्योगिक पार्क करकाभाट में कार्यरत् उद्यमी विजय कुमार ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि हमारे द्वारा पिछले एक माह से कूलर एवं आलमारी का प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। यहां हमें प्रशिक्षण के साथ-साथ स्वरोजगार का भी साधन प्राप्त हो रहा है। जिससे हमें अपने कौशल से संबंधित कार्य करने हेतु अन्य स्थानों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है, अब हमें गांव में ही रोजगार मिल रहा है। उन्होंने अपने ग्राम करकाभाट में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने उनकेे द्वारा निर्मित किए जा रहे सामग्रियों के बिक्री के लिए सतत् सहयोग, प्रोत्साहन एवं जरूरी मदद प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि बालोद जिले के अन्य महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में भी ग्रामीणों को रोजगार प्रदान करने हेतु विभिन्न कार्य संचालित किए जा रहे है। जिसमें से प्रमुख रूप से मिलेट, चिक्की, अपेरल पार्क (रेडिमेट वस्त्र), कूलर आलमारी निर्माण, नॉन वूवेन बैग, बेकरी उत्पाद, राइस वैल्यू एडेड प्रोडक्ट एवं कृषि आधारित प्रसंस्करण इकाई के साथ-साथ एलोविरा जूस, लेमन ग्रास ऑइल केला तना रेशा के अलावा क्लीनिंग मटेरियल झाडू मोप, फिनाईल डिटर्जेंट केक एवं पावडर आदि 26 गतिविधियाँ संचालित है। वर्तमान में यहाँ पर 206 उद्यमी कार्यरत है जिसमें 140 महिला एवं 66 पुरुष शामिल है। इन सभी स्थानों पर 01 माह के अल्प अवधि में निर्माण कार्य प्रारंभिक स्तर के दौरान ही 12 लाख रुपये का आय अर्जित किया गया है। जिससे प्रतिव्यक्ति 4800 रुपये औसत आमदानी प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा कार्यरत उद्यमियों के दक्षता बढ़ने के साथ-साथ आय में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
- बिलासपुर /ग्रामोद्योग विभाग द्वारा जिला हाथकरघा कार्यालय के माध्यम से 25 मई से 1 जून तक आठ दिवसीय कोसा एवं कॉटन ऑफ छत्तीसगढ़ हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी सह विक्रय का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ एसईसीएल के बसंत विहार कॉलोनी के बसंत क्लब में 25 मई को दोपहर 1 बजे से होगा। यह प्रदर्शनी 1 जून तक प्रतिदिन सवेरे 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हाथकरघा बुनकरों को विपणन हेतु उचित माध्यम उपलब्ध कराना, बुनकरों के बुनाई कला को आम नागरिक तक सीधे पहुचाना तथा उपभोक्ता के माध्यम से हाथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी में नित नवीन डिजाईनों के विकास हेतु सुझाव प्राप्त करना, राज्य स्तरीय हथकरघा वस्त्र उत्पादन को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराकर आम उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंचना, बुनकरों के लिए नियमित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। छत्तीसगढ़ में हथकरघा पर वस्त्र उत्पादन का कार्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और कई हुनरमंद महिलाएं बुनकर सामने आ रही हैं।छत्तीसगढ़ राज्य की कोसा वस्त्र बुनाई कला राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त है। कोसा वस्त्र बुनाई कला में मुख्यतः रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, चन्द्रपुर, छुरी, सिवनी आदि क्षेत्र के बुनकरों को राष्ट्रपति एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त है। ऐसे पुरस्कृत बुनकरों के द्वारा कोसा एवं सूती वस्त्रों की कलात्मक डिजाईनर साड़ियों का उत्पादन कर प्रदर्शन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के लगभग 25 बुनकर सहकारी समिति एवं बुनकर प्रतिनिधि के माध्यम से आकर्षक कोसा एवं कॉटन वस्त्र जैसे उत्कृष्ट कलात्मक कोसा साडियॉ, कोसा मलमल, कोसा ड्रेस मटेरियल, कोसा सलवार सूट, कोसा बाफ्ता, सूती साडियॉ आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। यहां की हस्तशिल्प कला भी देश-विदेश में प्रख्यात है। प्रदर्शनी में हस्तशिल्प के बेलमेटल, टेराकोटा, आयरन, काष्ट कला की आकर्षक सामग्रियां आकर्षण का केंद्र होंगी। file photo
- -अरण्यकाण्ड के प्रसंगों पर विशेष मंचन-कला-संस्कृति की समृद्ध परंपरा का दिखेगा संगम-मशहूर कलाकार महोत्सव में करेंगे शिरकतरायपुर / आगामी 1 से 3 जून तक छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के रामलीला मैदान में होन जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित 14 राज्यों की रामायण मंडलियों की विशेष प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। महोत्सव में अरण्यकाण्ड के प्रसंगों पर विशेष प्रस्तुतियां होंगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति और समृद्ध आतिथ्य का संगम दिखेगा। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के लिए रायगढ़ में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। रायगढ़ कलेक्टर श्री तारण प्रकाश सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विधायक श्री प्रकाश नायक, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार भी उपस्थित थे।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर रायगढ़ में 1 से 3 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। देश-विदेश की मंडलियां इस भव्य आयोजन में भाग लेंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कार्यक्रम के शुभारंभ और समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के मंच में नेपाल, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड सहित देश के 14 राज्यों के कलाकार विशेष रूप से अरण्यकांड के प्रसंगों पर प्रस्तुति देंगे।बैठक में बताया गया कि तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय आयोजन में पहले दिन 1 जून को महोत्सव की शुरुआत होगी। जिसमें प्रतिभागी दलों का मार्च पास्ट होगा। दोपहर 3 बजे से रामायण मंडलियों की प्रस्तुति शुरू होगी। शाम में इंडियन आइडल फेम प्रसिद्ध सिंगर शन्मुख प्रिया और शरद शर्मा की परफॉर्मेंस होगी। दूसरे दिन 02 जून को दोपहर तीन बजे से रामायण मंडलियां प्रस्तुति देंगी। शाम को प्रसिद्ध गायक बाबा रघुवंशी और भजन गायक श्री लखबीर सिंह लक्खा का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम का समापन 03 जून को दोपहर 03 बजे मंडलियों की अंतिम प्रस्तुतियां होंगी। शाम 6 बजे केलो महाआरती और दीपदान का कार्यक्रम होगा। जिसके पश्चात प्रख्यात कवि कुमार विश्वास रामकथा कहेंगे और प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर के भजनों की प्रस्तुति होगी। रामायण महोत्सव में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा। बैठक में विधायक श्री प्रकाश नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल से रायगढ़ में यह विराट आयोजन होने जा रहा है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है।
- -सक्ती जिला प्रशासन ने ओडिशा प्रशासन से समन्वय कर दर्ज कराया एफआईआर, 4 गिरफ्ताररायपुर / ओडिशा से लौट रहे तीर्थयात्रियों से कटक जिले में मंगोली के पास बैरियर में अवैध वसूली तथा मारपीट की शिकायत मिलते ही सक्ती जिला प्रशासन ने ओडिशा प्रशासन से संपर्क किया। सक्ती के अधिकारियों ने ओडिशा के अधिकारियों से कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्जकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद कटक जिले के अतरगढ़ थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि मल्दा छत्तीसगढ़ की श्री कृष्णलीला मंडली के सदस्य रामेश्वरम यात्रा के लिए निकले थे। भुवनेश्वर के नंदन कानन घूमने के बाद संबलपुर के रास्ते यह घर के लिए निकले। कटक जिले में मंगोली के पास महानदी टोल में इनसे अवैध वसूली हुई और महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। इसकी सूचना मिलते ही सक्ती जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ओडिशा पुलिस के साथ संपर्क किया।
- दुर्ग / आयुष मंत्रालय के तात्वाधान में 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को होना है। योग के लाभ से लोगों को अवगत कराने व जन जागरूकता हेतु विभिन्न स्तरों पर अनेक गतिविधियों के माध्यम से इस दिवस को मनाया जाना है। त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था के अंतर्गत आयोजन के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी देवांगन द्वारा जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा व पाटन के सीईओ को पंचायत भवन व कार्यालय परिसर में बैनर का प्रदर्शन करने, योग प्रशिक्षण आयोजित करने, योग विशेषज्ञों द्वारा योग पर व्याख्यान करने, योग के महत्व के बारे में प्रचार-प्रसार करने के लिए कार्याशाला आयोजित करने, प्रधानमंत्री के योग संदेश का प्रचार प्रसार करने, योगकिट उपलब्ध कराकर योग सत्र संचालित करने (ग्राम पंचायत की स्वयं की व्यय क्षमता के आधार पर) व योग के अभ्यास व लाभ की जानकारी का प्रचार- प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया है।
- -समूह द्वारा 01 लाख 08 हजार 275 बोरियां निर्माण कर अर्जित किया गया 04 लाख रुपयेबालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत गब्दी में स्वसहायता समूह की महिलाओं ने वर्मी खाद हेतु बोरी निर्माण कर बनाया अपना आय का साधन। श्री गणेशाय स्वसहायता समूह जो वर्ष 2018 से समूह में जुड़कर 50-50 रू. बचत राशि इकट्ठा कर आपसी लेनदेन का कार्य कर रही थीं। वर्ष 2020 में गोधन न्याय योजना की शुरूआत हुई और गौठानो में वर्मी खाद का उत्पादन जोरो-शोरो से प्रारंभ हुआ तथा गौठानों में बोरियों की जरूरत पड़ने लगी तथा बोरियों को अधिक मूल्य में क्रय करना पड़ता था। तब महिला समूह ने सोचा कि क्यों न वर्मी खाद के लिए बोरी निर्माण किया जाये। बोरी निर्माण के लिए मशीन की आवश्यकता थी जो जिला प्रशासन के सहयोग से मिला तथा कच्चे माल एवं अन्य अतिरिक्त खर्च के लिए बिहान के माध्यम से पैसों की व्यवस्था हुई जिससे समूह द्वारा बोरी निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। समूह की सदस्य श्रीमती संतोषी सिन्हा ने बताया कि अब तक कुल 01 लाख 08 हजार 275 बोरियों का निर्माण कर 14 लाख रू. का विक्रय कर 04 लाख रुपये आय प्राप्त हुआ है, समूह में 07 सदस्य कार्यरत् है। उन्होंने बताया कि उनकी बोरियां बालोद जिले सहित अन्य जिलों में भी आपूर्ति की जा रही है। जिससे समूह के सदस्यों को प्रतिमाह 20 से 25 कार्य दिवस के आधार पर 05 से 06 हजार रुपये मासिक आय प्राप्त हो रहा है। पहले खुले बाजारों में यह बोरी 18 से 20 रुपये में मिलती थी परन्तु हम इसे 12.50 रुपये में विक्रय करते है। समूह की महिलाओं ने बताया कि यह गतिविधि प्रारंभ करने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, कर्ज लेकर आवश्यकताओं की पूर्ति करने पड़ती थी परन्तु अब हमें पूर्णकालिक रोजगार की प्राप्त हो गई है। जिससे हमारी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और हमें कार्य करने के लिए गांव से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और हमारे समूह की आय में वृद्धि हो रही है जिससे वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों में सहभागी बन पा रहे हंै।
- -छत्तीसगढ़ का भगवान राम, माता कौशल्या और महाकाव्य रामायण से है गहरा संबंध-राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी से राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की बढ़ेगी भव्यता और गरिमा-01 से 03 जून 2023 तक कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ में होगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजनरायपुर। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 01 जून 03 जून तक रामलीला मैदान, रायगढ़, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा। यह एक प्रकार का प्रतियोगिता वाला कार्यक्रम होगा, इसलिए राज्यों से रामायण ‘झांकी प्रदर्शन‘ समूह के प्रतिनिधि मंडल को आमंत्रित किया गया है। नृत्यनाटिका का विषय महाकाव्य रामायण के अरण्यकाण्ड पर आधारित होगा।छत्तीसगढ़ राज्य धार्मिक व सांस्कृतिक विरासतों से समृद्ध एक ऐसा प्रदेश है, जिसका श्रीराम, माता कौशल्या व उनके जीवन चरित्र पर आधारित महाकाव्य रामायण से बहुत गहरा संबंध है। छत्तीसगढ़ राज्य को श्रीराम की माता कौशल्या की जन्मभूमि होने का विशेष गौरव प्राप्त है। माता कौशल्या का जन्म तत्कालीन दक्षिण कोसल में हुआ था, जो वर्तमान छत्तीसगढ़ में है। माता कौशल्या को उनके उदार भाव, उनके ज्ञान व श्रीराम के प्रति उनके वात्सल्य भाव के लिये जाना जाता है, यही कारण है कि उन्हें मातृत्व भाव के प्रतीक के रूप में कई स्थानों पर पूजा जाता है, परंतु छत्तीसगढ़ राज्य एक मात्र ऐसा प्रदेश है जहां चन्द्रखुरी नामक स्थान पर माता कौशल्या को समर्पित मंदिर स्थापित है।भगवान राम ने अपने 14 वर्ष के वनवास के लगभग 10 वर्ष अधिकांशतः दण्डकारण्य में व्यतीत किये हैं एवं उक्त सभी स्थानों पर श्रीराम की उपस्थिति से संबंधित बहुत सी कथाएं प्रचलित हैं। मध्य भारत में स्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश के वनक्षेत्र के संदर्भ में ऐसी धारणा है कि श्रीराम ने अपने वनवास अवधि का एक महत्वपूर्ण भाग यहां व्यतीत किया था, इसलिए इस क्षेत्र में श्रीराम को समर्पित बहुत से मंदिर एवं पवित्र स्थल स्थित हैं ।यह क्षेत्र कई आदिवासी समुदायों का भी निवास स्थान माना जाता है, जिन्होंने सदियों से अपने पूर्वजों की परंपराओं व संस्कृति को सहेज कर रखा है। श्रीराम ने छत्तीसगढ़ की दो सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदियां शिवनाथ व महानदी के तट के निकट अपने वनवास का अधिकांश समय बिताया था।छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ को आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के अंतर्गत प्रतियोगी कार्यक्रम होंगे, जिसमें प्रस्तुत की जाने वाली नृत्य नाटिका का विषय महाकाव्य रामायण के अरण्य-कांड पर आधारित होगा। छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की नगरी रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
- -हांगकांग में आयोजित “द एसेट ट्रिपल-ए अवार्ड्स“ में रायपुर हुआ सम्मानित-डिजिटल बेस्ट पेमेंट एंड कलेक्शन सॉल्यूशन श्रेणी में शहर का डीडीएन प्रोजेक्ट रहा अव्वलरायपुर। हांगकांग में ‘द एसेट ग्रुप’ द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “द एसेट ट्रिपल-ए अवार्ड्स“ समारोह में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के “डिजिटल डोर नंबर“ प्रोजेक्ट को बेस्ट पेमेंट एंड कलेक्शन सॉल्यूशन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ मानते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। एक भव्य समारोह में “द एसेट ग्रुप“ के एडिटर एंड चीफ डेनियल वाय. यू. द्वारा रायपुर स्मार्ट सिटी लि. को अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रबंध संचालक श्री मयंक चतुर्वेदी ने प्रोजेक्ट से जुड़े नगर निगम, स्मार्ट सिटी व प्रोजेक्ट पार्टनर बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी है एवं नागरिकों को इस सुविधा का पूर्ण लाभ के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया है।रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के डीडीएन प्रोजेक्ट को मिले “द एसेट ट्रिपल-ए अवार्ड्स“ का आयोजन ‘द एसेट ग्रुप’ द्वारा प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है, जिसमें मध्य-पूर्व व एशिया महाद्वीप के सभी महत्वपूर्ण देश विश्व मंच पर अपने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ज्यूरी के समक्ष प्रस्तुत करते हैं। विशेषज्ञ इन परियोजनाओं की गुणात्मक व जनोपयोगी स्वरूप का मूल्यांकन कर उपयोगिता अनुरूप अवार्ड का निर्धारण करते हैं।परियोजना के तहत प्रोजेक्ट पार्टनर इंडसइंड बैंक के सहयोग से रायपुर स्मार्ट सिटी लि. व नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा शहर के 3.11 लाख घरों में डीडीएन प्लेट लगाए जा रहे है, जिसके माध्यम से मकान मालिक अपने इस प्लेट में लगे क्यू-आर कोड को स्कैन कर संपत्ति कर, जल कर सहित अन्य विभिन्न करों के भुगतान के साथ ही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नल कनेक्शन सहित 26 तरह की आवश्यक व आपातकालीन सेवाएं घर बैठे सुगमता पूर्वक प्राप्त करते हैं।हाल ही में आयोजित एक भव्य समारोह में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के डीडीएन प्रोजेक्ट को डिजिटल अवार्ड अंतर्गत बेस्ट पेमेंट एंड कलेक्शन सॉल्यूशन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट के तौर पर चयनित किया गया। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. व प्रोजेक्ट पार्टनर इंडसइंड बैंक द्वारा इस श्रेणी हेतु डीडीएन प्रोजेक्ट को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया।रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा नगर निगम के सहयोग से अब तक 1.55 लाख घरों में डीडीएन प्लेट लगाए जा चुके है एवं 55 हजार घरों में उक्त प्लेट वर्तमान में लगाए जा रहे है। शेष घरों में यह प्लेट शीघ्र ही लगाकर रायपुर शहर के प्रत्येक घर को ऑनलाइन टैक्स पेमेंट सिस्टम व नगर निगम सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।
- बालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बालोद जिले में पदस्थ तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी करते हुए उन्हें जिले के अलग-अलग तहसीलों की जिम्मेदारी दी है। इसके अंतर्गत उन्होंने श्री कोमल धु्रव को तहसील कार्यालय मार्री-बंगला, नायब तहसीलदार श्री आशीष देहारी को तहसील कार्यालय मार्री-बंगला-देवरी से तहसील कार्यालय गुरूर, नायब तहसीलदार दीपक चंद्राकर को तहसील कार्यालय अर्जुंदा से तहसील कार्यालय गुण्डरदेही एवं श्रीमती प्रीति चिवर्तकर को तहसील कार्यालय अर्जुंदा में आगामी आदेश पर्यंत कार्य संपादन हेतु पदस्थ किया गया है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 24 मई को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर सुबह 11.15 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे और वहां 11.30 बजे से विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। समारोह पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 मुख्यमंत्री निवास वापस आएंगे।
- -आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्ण प्राशन-बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास में मददगार होने के साथ एकाग्रता और स्मरण शक्ति भी बढ़ाता हैरायपुर.। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने 24 मई को रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है।शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष की आगामी पुष्य नक्षत्र तिथियों 24 मई, 20 जून, 18 जुलाई, 14 अगस्त, 10 सितम्बर, 7 अक्टूबर, 4 नवम्बर, 1 दिसम्बर और 29 दिसम्बर को बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा। file photo
- - भिलाई-चरौदा नगरीय निकाय के आदर्श व्यवसायिक परिसर पर पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की गई जानकारीदुर्ग / कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा आज ली गई अर्बन की बैठक में नगर के विकास और निर्माण के लिए किए जा रहे योजनाबद्ध चरण पर चर्चा की गई। जिसमें चारों नगरीय निकाय के डेवलपमेंट के संबंध में उपस्थित संबंधित अधिकारी से कलेक्टर द्वारा जानकारी मांगी गई। बैठक में नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त श्री अजय त्रिपाठी द्वारा नगरी निकाय में विकास के लिए किये जा रहे रोड मैप का प्रस्तुत किया गया। जिसके अंतर्गत आदर्श व्यवसायिक परिसर हेतु चिन्हित मार्केट निहारिका (सिरसा चौक के पास), भिलाई 03 मार्केट (वार्ड क्रमांक 16 पुरानी भिलाई बाजार चौक के पास) व (चरोदा मार्केटलाइन जीई रोड के किनारे) में चल रहे डेवलपमेंट के संबंध में आयुक्त द्वारा जानकारी मुहैया कराई गई। आयुक्त ने कलेक्टर को बताया कि उक्त चिन्हित सभी क्षेत्रों में यातायात का अत्याधिक भार है। इसलिए इन क्षेत्रों के निकटतम स्थल पर पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं। इसके साथ ही मार्केट प्लेस होने के कारण यहां सीसीटीवी, पेयजल, शौचालय, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, स्ट्रीट लाईट, प्लांटेशन इत्यादि बुनियादी चीजों पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रस्तावित वेंडिंग जोन संबंधित कार्यों को भी युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। ताकि मार्केट को सुनियोजित तरीके से स्थापित कर सड़क में लगने वाले अव्यवस्थित गुमटियों को व्यवस्थित और गुमटियों में कार्य कर रहे दुकानदारों को स्थाई विकल्प दिया जा सके।निहारिका परिसर (सिरसा चौक के समीप)- निहारिका परिसर क्षेत्र में यातायात का भार अधिक होने के कारण परिसर के निकटतम खाली स्थल में तीन जगह पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किया गया है, इसके साथ ही वेंडिंग जोन, प्लांटेशन, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी, स्टॉर्म वॉटर ड्रेन, स्ट्रीट लाइट इत्यादि का कार्य सतत मॉनिटरिंग के साथ कराया जा रहा है। जी.ई रोड व सर्विस लेन के किनारे का पार्किंग कार्य पूर्ण है। इसके अलावा अन्य कार्य योजनाओं पर सतत् मॉनिटरिंग के साथ कार्य कराया जा रहा है।भिलाई 3 मार्केट - सबसे पुरानी और घनी आबादी वाले मार्केट भिलाई 3 के संबंध में भी आयुक्त द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यहां भी 3 पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। जिसमें बीएसपी को ऑपरेटिव के पास स्थित पार्किंग स्थल पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा पंचवटी मंदिर के पास वह पुरानी सब्जी मंडी के पास के पार्किंग स्थल 30 जून तक व पंचवटी मंदिर के पास का पार्किंग स्थल 15 जुलाई तक पूर्ण होने की संभावना है।चरौदा मार्केट लाईन - चरोदा मार्केट लाइन में बनने वाले पार्किंग स्थल शौचालय सीसीटीवी कैमरा स्टॉर्म वॉटर ड्रेन और स्ट्रीट लाइट के संबंध में भी जानकारी दी। जिसमें जीई रोड व सर्विस रोड के मध्य में जो स्थान छुटा है उसे पेवर ब्लॉक के माध्यम से लेवल किया जा रहा है, जिसे कि पार्किंग के रूप में उपयोग में लाया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होने की संभावना लगभग 30 जून तक की है।इसके अलावा आयुक्त ने निहारिका मार्केट, तहसील रोड अटल आवास के पास व कॉलोनी पदुम नगर में प्रस्तावित वेंडिंग जोन के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ लोन प्रकरण अपने अंतिम स्तर पर है और 30 मई तक इन सभी वेंडिंग जोन को पूर्ण कर लिया जाएगा।
- बालोद। गोधन न्याय योजना अंतर्गत ग्राम गोरकापार गौठान से गोबर विक्रेता कृषक एवं महिला समूह गोबर बेचकर हो रहंे आत्मनिर्भर। गोबर विक्रेता अर्जित लाभांश से संतुष्ट है। साथ ही ग्रामवासी भी संतुष्ट है। ग्राम गोरकापार के सामुदायिक पशु आश्रय स्थल का कुल रकबा 03 एकड़ है एवं चारागाह उद्यान का कुल रकबा 05 एकड़ है। जिसमें फलदार वृक्ष एवं मौसमी चारा लगाया जाता है। उक्त स्थल पर ग्राम सुखरी की समहित महिला स्वसहायता समूह के द्वारा गोबर खरीदी का कार्य किया जाता है। महिला समुह द्वारा अब तक 01 लाख 47 हजार 312 किलोग्राम गोबर खरीदी की गई जिसके एवज में 40 हजार 740 किलोग्राम वर्मी खाद उत्पादन कर विक्रय हेतु सेवा सहकारी समिती गोरकापार को दिया गया है, जिसका लाभांश महिला समुह को 78 हजार 578 रु. प्राप्त हो चुका है। अर्जित लाभांश का समूह की महिलाओं द्वारा अपने घरेलू आवश्यक सामग्री खरीदी कर आर्थिक जरूरत पूरी करने में मदद भी मिल रहा है। जिससे महिला समुह खुश होकर कार्य कर रही हंै। सामुदायिक पशु आश्रय स्थल ग्राम गोरकापार में कुल 27 पशुपालक है। जिनके द्वारा माह भर में प्रत्येक खरीदी दिवस पर अपने पशुधन द्वारा प्राप्त गोबर का विक्रय महिला समुह को किया जाता है। जिससे गोबर विक्रय के 15 दिवस अंतराल में पशुपालकों के खाते में राशि अंतरित हो जाता है। साथ ही सामुदायिक पशु आश्रय स्थल में पशुओ के लिए चारा हेतु 175 क्विंटल पैरा उपलब्ध है। पशुओं के लिए पीने हेतु पर्याप्त मात्रा में जल एवं छाया उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि ग्रीष्मकाल में पशु खुले स्थानों में चराई करते है। वर्षाकाल में लावारिस पशुओं का एवं अन्य गौवंश पशुओं का अस्थायी आश्रय स्थल के रुप में प्रयोग किया जाता है।
- -कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं-जनदर्शन में पहुंचे अनेक लोगों के समस्याओं का मौके पर किया निराकरणबालोद। बालोद जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों के समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम जिले वासियों के लिए अत्यंत कारगर साबित हो रहा है।इसी क्रम में संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम चैरेल के दिव्यांग महिला श्रीमती उर्मिला बाई एवं गुरूर विकासखण्ड के ग्राम टेंगनाबरपारा निवासी श्री फूलसिंह के समस्याओं का निराकरण करने वाले तथा उनके लिए सौगातों भरा साबित हुआ। उल्लेखनीय है कि जनदर्शन में आज दिव्यांग महिला श्रीमती उर्मिला बाई उन्हें चलने-फिरने में हो रहे असुविधा के कारण बैसाखी प्रदान करने की मांग करने पहुंची थी। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने दिव्यांग श्रीमती उर्मिला बाई की मांग पर पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल बैसाखी प्रदान करने के निर्देश दिए। इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के ग्राम टेंगनाबर पारा निवासी श्रवण बाधित बुजुर्ग व्यक्ति श्री फूलसिंह कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा से मुलाकात कर उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान करने की मांग की। कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल श्रीमती उर्मिला बाई को बैसाखी एवं बुजुर्ग श्री फूलसिंह को श्रवण यंत्र प्रदान किया। कलेक्टर के संवेदनशीलता से तत्काल इन दोनों दिव्यांगों के समस्या के निराकरण होने पर दोनों बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। अपने समस्या का मौके पर निराकरण होने पर श्रीमती उर्मिला बाई एवं फूलसिंह ने कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं बालोद जिला प्रशासन को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है। इसी तरह कलेक्टर श्री शर्मा ने जनदर्शन में पहुंचे अनेक लोगों के समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। जनदर्शन में उनके समस्याओं का तत्काल निराकरण होने से आवेदकों के चेहरे पर खुशी एवं संतोष के भाव नजर आ रहे थे। जनदर्शन में आज जिले के सुदूर अंचलों एवं विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा से मुलाकात करने पहुंचे थे। कलेक्टर श्री शर्मा जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। श्री शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर उनके आवेदनों के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।जनदर्शन में आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के श्रीमती परमीला बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम हल्दी के होमबाई साहू ने नल कनेक्शन लगाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पलारी के श्री सुखचंद एवं समस्त ग्रामवासी ने विद्युत पोल लगाने, ग्राम बोडरा के श्री महेश कुमार ने चना फसल की क्षति राशि दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। विकासखण्ड बालोद के ग्राम करहीभदर के श्री सेवक राम सिन्हा ने दलहन एवं तिलहन फसल की क्षति राशि दिलाने, झलमला के श्री इन्द्रजीत ठाकुर ने बकरी पालन हेतु ऋण दिलाने हेतु कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
- -छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 42 से अधिक अधिकारियों को चिप्स कार्यालय में आईटी योजनाओं की दी गई जानकारीरायपुर / आज यहाँ राजधानी रायपुर के सिविल लाईन्स स्थित कार्यालय में ओडिशा के 42 से अधिक राज्य सेवा के अधिकारियों ने चिप्स कार्यालय का भ्रमण किया। इन अधिकारियों को चिप्स द्वारा संचालित आई.टी. योजनाओं की जानकारी दी गयी। उक्त जानकारी देते हुए चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमिताभ शर्मा ने बताया कि शासकीय क्रय विक्रय के लिए संचालित एकीकृत ई-प्रोक्योरमेंट परियोजना द्वारा शासन की खरीदी-बिक्री में पारदर्शिता और मितव्यवता लाई जा रही है। इस परियोजना से राज्य के 56 विभाग, मंडल, निगम, बोर्ड जुड़े हुए हैं, जिनके प्रोक्योरमेंट से संबंधित समस्त कार्य एकीकृत ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। फलस्वरूप राज्य के बहुमूल्य समय और धन की बचत रही है। श्री अमिताभ शर्मा ने बताया कि यह परियोजना वैश्विक महामारी के दौरान अत्यंत उपयोगी रही, जिसके माध्यम से लॉकडाउन के बावजूद शासन को नागरिक सुविधा के लिए आवश्यक सामाग्रियों की खरीदी न्यूनतम दरों पर संभव हुई।इस अवसर पर चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अमिताभ शर्मा के अलावा श्री अनिल पाठक, डिप्टी डायरेक्टर, वित्त विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, श्री बिज्जू दत्ता, संयुक्त संचालक, वित्त, ओडिशा, श्री विवेक कुमार सिंह, संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वित्त एवं प्रशासन, चिप्स और परियोजना प्रमुख श्री प्रतीक पाण्डे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
- -आवासीय हॉकी अकादमी बिलासपुर की खिलाड़ी गीता यादव का ‘खेलो इण्डिया वार्षिक स्कॉलरशिप’ में चयन-मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएंरायपुर / बी. आर. यादव. राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई बिलासपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय खेल अकादमी से हॉकी खिलाड़ी कुमारी गीता यादव का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण की ‘खेलो इण्डिया वार्षिक स्कॉलरशिप’ के लिए किया गया है। कुमारी गीता यादव को स्कॉलरशिप के तहत प्रतिवर्ष 6 लाख 20 हजार रूपये दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गीता यादव को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा की उनकी यह उपलब्धि बाकी खिलाड़ियो को प्रेरणा देगी। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने गीता को बधाई दी और कहा की राज्य सरकार खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न खेल अकादमियों का निर्माण कर रही है। ताकी यहां से खिलाड़ी प्रशिक्षण पाकर देश का नाम रोशन करें।खेलो इण्डिया नई दिल्ली द्वारा 16 से 20 मई 2023 तक एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया था। राजनांदगांव में आयोजित वेस्ट जोन जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से नेशनल टीम की सदस्य रही कुमारी गीता यादव ने शानदार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के आधार पर हॉकी की प्रशिक्षणार्थी खिलाड़ी कु. गीता यादव का चयन खेलो इंडिया स्कॉलरशिप के लिए किया गया। बहतराई बिलासपुर में हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स की आवासीय अकादमी संचालित हैं। यहां पर आधुनिक प्रशिक्षण एवं बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता के आधार पर भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा एक्सीलेंस सेंटर की मान्यता दी गई है। इस अकादमी में 95 खिलाड़ी प्रशिक्षणरत हैं। जिसमें हॉकी में 57, तीरंदाजी में 12 एवं एथलेटिक्स में 26 खिलाड़ी शामिल हैं। कुमारी गीता यादव की इस उपलब्धि पर खेल सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का, खेल संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, बिलासपुर अकादमी के हेड कोच श्री विकास पॉल, हेड परफॉमेंस मैनेजर सहित सभी अधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
- दुर्ग / एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र जेवरा केन्द्र क्रमांक 01, रसमड़ा केन्द्र क्रमांक 05 में सहायिका पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र समस्त प्रमाण पत्रों सहित कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण में कार्यालयीन समय में 06 जून 2023 तक जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते है।
- बिलासपुर /जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। योजना अंतर्गत निजी एवं नवीन सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग जैसे राईस मिल, पोहा मिल, केटल फीड, बेकरी, नमकीन उद्योग, रेडी टू इट उत्पाद, मसाला उद्योग, पापड़, बड़ी, आचार, मुरमुरा उद्योग, फुटा चना उद्योग आदि को शामिल किया गया है। योजना अंतर्गत प्रति पात्र उद्योगों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत की दर से क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी परंतु अधिकतम 10 लाख रूपये दिये जाने का प्रावधान है एवं लाभार्थी का कुल लागत का न्यूनतम 10 प्रतिशत अंशदान राशि होगा एवं शेष राशि बैंक ऋण होगा।आवेदन करने हेतु पीएमएफएमई के ऑनलाईन पोर्टल http://pmfme.mofpi.gov.in में पंजीयन कर आवेदन कर सकते है। योजना एवं आवेदन प्रक्रिया की अधिक जानकारी के लिए कार्यालय मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, प्रथम तल न्यू कंपोजिट बिल्डिंग, बिलासपुर में संपर्क कर सकते है अथवा प्रबंधक श्री शुभम शुक्ला मो.नं. 7697230751, श्री संदीप वर्मा मो.नं. 9407775844 से संपर्क कर सकते है।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा रायपुर द्वारा आयोजित सूबेदार, उपनिरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमाण्डर पदों हेतु मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा 26 और 27 मई तथा 29 मई को होगी। परीक्षा सबेरे 8 से 10ः15 बजे तक एवं दोपहर 2 से शाम 5ः15 बजे तक निर्धारित तेरह परीक्षा केन्द्रो में संचालित किया जायेगा। कलेक्टर डॉ भुरे ने परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं परीक्षा प्रभारी अधिकारी रायपुर श्रीमती रूचि शर्मा को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक कौशल विकास विभाग रायपुर श्री केेदार पटेल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
- भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शहर के प्रमुख मार्केट क्षेत्र जवाहर मार्केट, सर्कुलर मार्केट तथा पावर हाउस सब्जी मंडी क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के बहिष्कार को लेकर जन जागरूकता रैली भिलाई निगम के कर्मचारियों तथा आम नागरिकों के द्वारा निकाली गई। इस दौरान बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक कैसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। मार्केट क्षेत्रों एवं आम नागरिकों से अपील किया गया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय न करें। घरों से सब्जी एवं अन्य सामग्री लेने निकलने पर हमेशा अपने साथ कपड़े से बना थैला आदि लेकर निकले। बावजूद इसके यदि विक्रेताओं के द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का विक्रय किया जाता है तो उनके ऊपर जुर्माना की कार्यवाही निगम के द्वारा की जाएगी। कार्यवाही के चलते अब मार्केट क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्लास्टिक नजर नहीं आने लगा है। लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और वह प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं कर रहे हैं। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने भी आम नागरिकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल उस प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग एक बार करने के बाद इसका दोबारा उपयोग नहीं किया जा सकता है, झिल्ली, पन्नी आदि सार्वजनिक स्थानों में बिखरकर गंदगी फैलाते हैं, पशु भी अनजाने में इसका सेवन कर लेते हैं और बीमारियों से ग्रसित होते हैं। आसानी से और सस्ते दाम में मिल जाने के फेर में लोग इसका उपयोग जरूर करते हैं परंतु पर्यावरण को यह सबसे बड़ा नुकसान पहुंचाता है। इन्हीं सभी उद्देश्यों को बताते हुए नगर पालिक निगम भिलाई लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर जागरूक कर रहा है। जागरूकता रैली निकालने के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी आरपी तिवारी, पीआईयू शुभम पाटनी, जोन के सुपरवाइजर तथा आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
- -समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश-भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को कहाबालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभागों के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र शुरू कर जून अंत तक अनिवार्य रूप से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री शर्मा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले के सभी विभाग प्रमुखों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्य के शिक्षित युवाओं को शासकीय सेवाओं में अधिक से अधिक रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु राज्य में वृहद पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। राज्य शासन के मंशानुरूप कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को जिला स्तर पर भर्ती किए जाने वाले पदों पर नियुक्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने को कहा। श्री शर्मा ने सभी विभाग प्रमुखों को भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर इसके लिए विभाग प्रमुख जिम्मेदार होंगे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।बैठक में कलेक्टर ने रामायण मंडली प्रतियोगिता के आयोजन की भी विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों ने जिले में ब्लाॅक स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक होने की जानकारी दी। कलेक्टर ने जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम मेड़की में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्कूलों में चल रहे शाला भवनों के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत आदि के कार्यों की भी समीक्षा की। श्री शर्मा ने लोक निर्माण एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन अभियंताओं को सभी निर्माण कार्यों को नए शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व पूरा करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि वे स्वयं स्कूलों का विजिट कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने शाला भवनों की पोताई गोबर पेंट से ही कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने जिले के प्राकृतिक पेंट इकाईयों में गोबर पेंट के उत्पादन की जानकारी ली तथा सभी विभाग प्रमुखों को अपने कार्यालय की रंगाई-पोताई हेतु गोबर पेंट का उठाव करने के भी निर्देश दिए।बैठक में उन्होंने जिले में बेरोजगारी भत्ता योजना के क्रियान्वयन तथा आयुष्मान भारत योजना, गोधन न्याय योजना, श्री धन्वतरी जेनेरिक मेडीकल स्टोर, बाड़ी योजना के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। श्री शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी निर्माणाधीन सड़कों के निर्माण कार्य को जून अंत तक अनिवार्य रूप से पूरा कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर को मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के आश्रय गृह घरौंदा एवं वृद्धा आश्रम का सतत् निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश भी दिए। श्री शर्मा ने दल्लीराजहरा में प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े युवाओं को निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने हेतु कोचिंग सेंटर की स्थापना के संबंध में जानकारी लेते हुए शीघ्र कोचिंग सेंटर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कोचिंग सेंटर में डौण्डी विकासखण्ड के अलावा जिले के अन्य विकासखण्डों के युवा भी कोचिंग का लाभ ले सकते हैं।
- -खाद्य विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारीरायपुर । प्रदेश में पंजीकृत राशनकार्डधारी सभी सदस्यों का आधार नंबर प्रस्तुत करने की समय-सीमा 30 जून तक निर्धारित किया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।पत्र में कहा गया है कि भारत सरकार उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की अधिसूचना द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन सामग्री प्राप्त करने हेतु हितग्राहियों को आधार नंबर प्रस्तुत करने के लिए समय-सीमा 30 जून 2023 तय की गई है। अतः जिले में प्रचलित पंजीकृत सभी सदस्यों का आधार नंबर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्राप्त कर समय-सीमा में आधार सीडिंग की कार्यवाही पूर्ण की जाए।
- रायपुर। राज्य सरकार द्वारा रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना के तहत संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत चयनित 4850 रामायण मानस मंडलियों को दो करोड़ 42 लाख 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर विगत दो वर्षो से राज्य स्तरीय रामायण मंडली मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विजयी दल के लिए प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान किया गया है। सरकार की इस पहल से हमारी प्राचीन संस्कृति को पुनः स्थापित करने में सफलता हासिल की है। रामायण मंडली के बीच मानस प्रतियोगिता में प्रदेश के रामायण मंडलियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विजेता दल को राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में प्रस्तुत करने का अवसर भी मिला।संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गरियाबंद जिले के चयनित 243 मानस मंडलियो को 12 लाख 16 हजार रूपए, बलौदाबाजार-भाटापारा के 92 मानस मंडली, को 4 लाख 60 हजार रूपए, बेमेतरा के 185 मानस मंडली को 9 लाख 30 हजार रूपए, दुर्ग के 12 मानस मंडली को 10 लाख 60 हजार रूपए, रायपुर के 189 मानस मंडली को 9 लाख 50 हजार रूपए, सक्ति के 514 मानस मंडनी को 25 लाख 70 हजार रूपए, नारायणपुर के 31 मानस मंडली को 15 लाख 50 हजार रूपए, मुंगेली के 72 मानस मंडली को 3 लाख 60 हजार रूपए, मोहला-मानपुर-चौंकी के 59 मानस मंडली को 23 लाख 95 हजार रूपए, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के 60 मानस मंडली को 30 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।इसी प्रकार महासमुन्द के 73 मानस मंडली को 3 लाख 65 हजार रूपए, कोरिया के 65 मानस मंडली को 3 लाख 25 हजार रूपए, कोरबा के 285 मानस मंडली को 14 लाख 25 हजार रूपए, बालोद के 113 मानस मंडली को 5 लाख 65 हजार रूपए, बलरामपुर के 54 मानस मंडली को 2 लाख 70 हजार रूपए, बस्तर के 9 मानस मंडली को 45 हजार रूपए, बिलासपुर के 225 मानस मंडली को 11 लाख 25 हजार रूपए, दंतेवाड़ा के 9 मानस मंडली को 45 हजार रूपए, धमतरी के 98 मानस मंडली को 4 लाख 90 हजार रूपए, कोंडागांव के 22 मानस मंडली को 1 लाख 10 हजार रूपए, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के मानस मंडली को 99 मानस मंडली को 4 लाख 95 हजार रूपए, कवर्धा के 54 मानस मंडली को 2 लाख 70 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।इसके साथ ही कांकेर के 72 मानस मंडली को 3 लाख 60 हजार रूपए, जशपुर के 64 मानस मंडली को 3 लाख 20 हजार रूपएर, गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही के 79 मानस मंडली को 3 लाख 95 हजार रूपए, सूरजपुर के 125 मानस मंडली को 6 लाख 25 हजार रूपए, सांरगढ़-बिलाईगढ़ के 122 मानस मंडली को 6 लाख 10 हजार रूपए, राजनांदगांव के 334 मानस मंडली को 1 लाख 67 हजार रूपए, रायगढ़ के 201 मानस मंडली को 1 लाख 5 हजार रूपए, सरगुजा के 98 मानस मंडली को 19 लाख 90 हजार रूपए, सुकमा के 1 मानस मंडली को 5 हजार रूपए, जांजगीर-चांपा के 690 मानस मंडली को 34 लाख 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।
- -हायर सेकेण्डरी परीक्षा का परिणाम 65.46 प्रतिशत तथा हाई स्कूल परीक्षा का परिणाम 54.09 प्रतिशत रहारायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के नतीजे आज घोषित किए गए। हाई स्कूल का परीक्षाफल प्रतिशत 54.09 तथा हायर सेकेण्डरी परीक्षा का परीक्षाफल प्रतिशत 65.46 रहा। हाई स्कूल परीक्षा में कुल 37 हजार 471 छात्रों का पंजीयन हुआ था। इस 34 हजार 161 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। 34 हजार 132 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी 18 हजार 465 रहे। 29 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है। हाई स्कूल परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी में 4 हजार 13 परीक्षार्थी, द्वितीय श्रेणी में 7 हजार 320 विद्यार्थी तथा तृतीय श्रेणी 6 हजार 923 विद्यार्थी से उत्तीर्ण हुए। कुल 18 हजार 465 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी परीक्षा में 65 हजार 557 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ था। इसमें 62 हजार 51 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 57 हजार 105 परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इनमें 9 हजार 653 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी, 15 हजार 180 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी से तथा 11 हजार 801 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। कुल 37 हजार 383 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में 4 हजार 883 विद्यार्थी आरटीडी योजनांतर्गत अवसर परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। 63 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है।उक्त परीक्षा परिणाम छात्र वेबसाईट http://www.sos.cg.nic.in एवं http://www.result.cg.nic.in में प्राप्त कर सकते हैं एवं अनुत्तीर्ण छात्र आगामी परीक्षा के आवेदन फार्म अपने अध्ययन केन्द्र में जमा कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।