ब्रेकिंग न्यूज़

  मेड इन इंडिया फ्लाइंग कार दुनिया के सबसे बड़े एक्सपो में हुई पेश... जानें क्या है खासियत
नई दिल्ली। चेन्नई स्थित फर्म  विनाटा एयरोमोबिलिटी ने दुनिया के सबसे बड़े हेलिटेक एक्सपो - एक्सेल, लंदन में एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार के प्रोटोटाइप को प्रदर्शित किया है। कार की कीमत क्या होगी, फिलहाल इस पर सस्पेंस बना हुआ है। 
 कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर फ्लाइंग कार के डिजिटल प्रोटोटाइप का एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि इस उडऩे वाली कार का केबिन कैसा होगा और इसमें कितने लोग बैठ सकते हैं। वीडियो में इस कार में बैठने की व्यवस्था की झलक दिखाई गई है। इस उडऩे वाली कार एक समय में दो लोग बैठ सकते हैं। कार के पंख जैसे दरवाजे सीधे खुलते हैं। कार के केबिन में एक बड़ा वर्टिकल डिजिटल टचस्क्रीन सिस्टम है जिसका इस्तेमाल अन्य चीजों के अलावा नेविगेशन के लिए किया जा सकता है। 
 एक हाइब्रिड कार दिखने में किसी सामान्य कार के जैसी ही होती है। लेकिन इसमें दो इंजन का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पेट्रोल या डीजल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी होती है। इस टेक्नोलॉजी को हाइब्रिड कहा जाता है। अब ज्यादातर कंपनियां इसी तरह की कारों को बनाने पर काम कर रही हैं।
 उडऩे वाली इस कार की सबसे खास बात यह है कि इसे भारत में बनाया जाएगा। इस कार के इस्तेमाल को और अधिक टिकाऊ बनाने के लिए इसमें बैटरी के साथ-साथ बायो-फ्यूल का उपयोग किया जाएगा। कार में एक बैकअप पावर भी होगा, जो पावर कट होने की स्थिति में मोटर को बिजली सप्लाई करेगा। यह कार को 120 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से 60 मिनट तक हवा में उड़ाया जा सकता है। यह जमीन से अधिकतम 3,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकती है।
 कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार बिना यात्री के इस फ्लाइंग कार का वजन 990 किलोग्राम होगा और यह अधिकतम 1300 किलोग्राम वजन उठा सकेगी। यह हाइब्रिड फ्लाइंग कार दिखने में एक पॉड जैसी है, जिसमें चार छोटे टायर लगे हैं। इनमें से हर टायर के साथ एक रोटर सिस्टम जुड़ा है। जिनमें से हर सिस्टम चार-चार ब्लेड के दो सेट से लैस है। दोनों साइड सिंगल डोर एंट्री है।
 इस वर्टिकल टचस्क्रीन के ऊपर तीन हॉरिजंटल तरीके से रखी गई स्क्रीन हैं जो मौसम की जानकारी सहित अलग-अलग तरह के कार्यों और फंक्शन की जानकारी देंगी। इस फ्लाइंग कार का स्टीयरिंग व्हील एक योक की तरह है, जिसके सेंटर में कंपनी का लोगो दिया गया है। इसकी सीटें काफी आरामदायक दिखती हैं और काफी हाई क्वालिटी वाली सामग्री से बनी हैं। सीटों के किनारे में एक शैंपेन होल्डर भी दिया गया है। कॉन्सेप्ट मॉडल के मुताबिक इसमें दो पैसेंजर उड़ पाएंगे।
 विनाटा एयरोमोबिलिटी ने पिछले महीने देश के नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपनी फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप पेश किया था। उन्होंने इसके प्रयासों के लिए निर्माता की तारीफ की थी। यह कार साल 2023 तक एक हकीकत बन सकती है। इस कार का इस्तेमाल लोगों की आवाजाही के अलावा कार्गो के परिवहन के लिए किया जाएगा। यहां तक की इसकी मदद से मेडिकल इमरजेंसी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english