वायुसेना प्रमुख ने पायलट स्मित मच्छार की वीरता को सराहा
नयी दिल्ली. वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने शनिवार को कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने इस सप्ताह 'फ्लाईदुबई' की एक उड़ान को बचाने में असाधारण बहादुरी का परिचय दिया। एयर चीफ मार्शल सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ''हर भारतीय को मच्छार पर गर्व है। उन्होंने जो किया, वह असाधारण बहादुरी थी। उन्होंने अदम्य शारीरिक और मानसिक दृढ़ता का परिचय दिया।'' बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान एफजेड1073 के कॉकपिट में उनके सह-पायलट ने मच्छार पर चाकू से हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विमान में 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे। हालांकि, मच्छार ने घायल अवस्था में भी हमलवार का वीरता से मुकाबला करते हुए विमान गिराने के उसके प्रयास को विफल कर दिया।










Leave A Comment