फ्लाईदुबई के विमान में सह-पायलट ने कॉकपिट में रखी कुल्हाड़ी से कैप्टन पर हमला किया था: यूएई
काहिरा. संयुक्त अरब अमीरात ने शनिवार को बताया कि फ्लाईदुबई की उड़ान के सह-पायलट ने कॉकपिट में रखी कुल्हाड़ी (क्रैश एक्स) से विमान के कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला किया था। यूएई ने इस घटना को "आतंकी हमला" करार दिया।विमान में 182 यात्री सवार थे। यूएई के बयान में अटॉर्नी जनरल के हवाले से बताया गया कि सह-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने बुधवार को इजराइल जा रही उड़ान पर हमले के दौरान विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की भी कोशिश की। यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हस्तक्षेप कर सह-पायलट को काबू में किया और विमान को स्थिर किया।










Leave A Comment