’नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में आज पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों एवं औषधियों के दुरुपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के विषय में जागरूक करते हुए एंटीबायोटिक औषधियों के विवेकपूर्ण एवं चिकित्सकीय परामर्शानुसार उपयोग के महत्व से अवगत कराया गया।
गौरतलब है कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों एवं औषधियों के दुरुपयोग से दूर रहने, औषधियों का सेवन केवल चिकित्सक के परामर्शानुसार करने तथा बिना आवश्यकता एंटीबायोटिक औषधियों का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा जन-जागरूकता के माध्यम से समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों एवं औषधियों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।









.jpg)
Leave A Comment