ब्रेकिंग न्यूज़

मंत्री गजेन्द्र यादव ने दी रामनवमी की शुभकामनायें, महाअष्टमी पर देवी मंदिर में पहुंचे

 दुर्ग। चैत्र नवरात्रि के अष्टमी पर शहर विधायक एवं केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शहर के विभिन्न देवी मंदिर पहुँचे और माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना किये। इस दौरान खीर पूड़ी और खिचड़ी के भोग भंडारा में हाथ भी बंटाये। मंत्री श्री यादव ने कहा की समस्त देवी शक्ति का स्वरुप होती है। नौ दिन हम सभी ने माता की भक्ति की है, उसका आशीर्वाद मिलेगा। 
     अष्टमी पर केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव परिवार सहित चंडी मंदिर और बैगापारा स्थित शीतला मंदिर पहुँचे देवी दर्शन कर आशीर्वाद लिए और प्रदेशवासियो की उन्नति प्रगति के लिए कामना किये। मंदिर में पूजा अर्चना पश्चात ज्योत जंवारा के भी दर्शन किये।इस दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का अभिवादन कर धर्म आस्था के महापर्व नवरात्रि की शुभकामनायें दिए। 
       केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने रामनवमी पर्व के अवसर पर दुर्गवासियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चल कर प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। प्रभु राम आदर्श के प्रतीक हैं और उनके आदर्शों पर चलने से श्रेष्ठ विचारों का निर्माण होता है। भगवान राम के विचारों को आत्मसात कर मनुष्य अपना सर्वांगीण विकास कर सकता है। राम शब्द नहीं बल्कि मनुष्य जीवन का भाव है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम जी द्वारा स्थापित जीवन मूल्य आज भी प्रासंगिक है। रामनवमी पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को जहां समृद्ध करता है वहीं एकता को भी मजबूत करता है। कहा कि हम सभी को रामनवमी पर्व श्रीराम के गौरवशाली आदर्शों के अनुरूप शांति और सद्भावना के वातावरण में मनाना चाहिए।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english