ब्रेकिंग न्यूज़

 महाराष्‍ट्र मंडल की महिलाओं ने हल्दी कुंकू के साथ खेले रोचक गेम्स

- वल्‍लभनगर केंद्र के उत्सव में विविध रंग

 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के वल्लभनगर केंद्र से जुड़ी महिलाओं ने संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में उत्‍सव मनाने के लिए पहुंचीं। एक ओर जहां महिलाओं ने चैत्र गौर हल्दी कुंकू का आयोजन किया। वहीं दूसरी ओर आयोजन में महिला सम्मान, कन्या पूजन, महिला दिवस, रोचक गेम्स, होली मिलन के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई। इसका केंद्र की महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। 
महिला प्रमुख और वल्लभनगर की विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि केंद्र की महिलाएं उत्‍सव मनाने के लिए संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में जुटीं। कार्यक्रम की शुरुआत आठ वर्षीय नन्हीं शीतल की ओर से हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इसके बाद केंद्र की सदस्यों ने शीतल का कन्या पूजन कर उसे सम्मानित किया। इस अवसर पर चैत्र गौर भी स्थापित किया गया। सभी महिलाओं ने उसका पूजन किया। महिलाओं ने स्कूल की आया बाई को साड़ी और सुहाग की चीजें उपहार स्वरूप भेंट की। 
विशाखा के अनुसार महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए वरिष्ठ महिला पत्रकार लक्ष्मी कुमार को भी सम्मानि‍त किया गया। लक्ष्मी ने इस दिलचस्‍प आयोजन की प्रशंसा की। रोचक गेम्स की श्रृंखला की शुरुआत गानों की लाइन से पक्षी, खाने- पीने की वस्तुएं खोजने से की गई। इसमें प्रथम अर्चना जतकर, द्वितीय माधुरी गाडगिल और तृतीय कांचन पुसदकर रहीं। दूसरे गेम ‘बुरा न मानो होली’ का था। इसमें होली से संबंधित 11 चीजों में से केवल तीन को लिखना था।  इस गेम के विजेता को मूर्खाधिराज और महामूर्ख की उपाधि से नवाजा गया। दोनों को रंगीन टोपी और शक्कर (गाठी) की माला पहनाई गई। इसमें अपर्णा पेंडसे और मीना हारेडीकर विजेता रहीं। 
एक अन्‍य खेल सुलभा विठालकर की ओर से आयोजित किया गया। इसमें गाने के आधार पर पिक्चर का नाम पहचानना था। इसमें 12 विजेताओं को बैग्स और शक्कर माला देकर सम्मानित किया गया। उत्‍सव के इस अवसर पर संत ज्ञानेश्वर स्कूल को वल्‍लभनगर केंद्र की ओर से एक सीलिंग फैन भेंट किया। 
40 से अधिक महिलाओं की गरिमामय उपस्थिति में हुए शानदार आयोजन के अंतिम चरण में स्वादिष्ट नाश्ते का दौर भी चला। इसमें भी चैत्र गौरी को जो प्रसाद चढ़ाया जाता है, वहीं नाश्‍ते के रूप में रखा गया। चने की गीली दाल, गुझिया, मूंग बड़े, आम का पन्‍हा और चाय कॉफी भी रखी थी। शुभांगी आप्टे, सुलभा बिठालकर, वैभवी चौधरी और संतोषी देवस्थले के सहयोग से बहुत अच्छा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english