ब्रेकिंग न्यूज़

 महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी सौ महिलाओं को नारी शक्ति एवार्ड

- जगत कल्याण विकास संस्थान के बैनर तले सम्मान समारोह आयोजित
टी सहदेव
भिलाई नगर। जगत कल्याण विकास संस्थान (जेके फाउंडेशन) के बैनर तले मंगलवार को आयोजित एवार्ड फंक्शन में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी सौ महिलाओं को नारी शक्ति एवार्ड से सम्मानित किया गया। ओए बिल्डिंग में हुए इस सम्मान समारोह में समाज सेवा, सौंदर्य, उद्यमिता, चिकित्सा, कला, संगीत, ज्योतिष, साहित्य, खेल, तकनीक, योग और महिला एवं बाल विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और असाधारण योगदान देने वाली हस्तियों को जेके फाउंडेशन की संस्थापक टी जयारेड्डी की अगुवाई में सम्मान पत्र एवं रिटर्न गिफ्ट दिया गया। समारोह में राजयोगिनी आशा दीदी, सांसद पत्नी रजनी बघेल तथा समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह का संचालन रेखा कृपा शंकर यादव ने किया।
भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति 
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद वेदश्री कला संघम की शास्त्रीय नृत्यांगनाओं सुमन महतो, स्नेहा सोनी, दिव्यांशी बोस, अक्षिता जैन, गिरीशा जैन तथा डिंपल राव ने भरतनाट्यम के माध्यम से गणेश वंदना तथा शिव स्तुति प्रस्तुत की। इस मौके पर आशा दीदी ने नारी शक्ति का अभिनंदन करते हुए कहा कि वैसे तो पुरुष के पास भी शक्ति होती है, फिर भी नारी शक्ति क्यों कहते हैं, इसके जवाब में वह स्वयं कहती हैं कि महिलाओं के पास वह शक्ति है, जिससे वे विश्व का नवनिर्माण कर सकती हैं। इसलिए मैं हमेशा कहती हूं कि हम महिलाएं विश्व की निर्माता हैं। समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ने नारी शक्तियों को जोड़कर रखने के लिए संस्थापक जयारेड्डी की सराहना करते हुए कहा कि नारी शक्ति किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है, बल्कि उनसे आगे ही है।
सौ महिलाओं को नारी शक्ति एवार्ड 
सम्मान समारोह में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मंजू कुर्रे, मेकअप आर्टिस्ट आयशा फातिमा, सैनिक स्कूल की उप निदेशक अंकिता भारद्वाज, प्रदेश डिफेंस एकेडमी की एमडी हर्षा साहू, समाजसेविका डॉ परी, पंजाबी फोक डान्स की नृत्य निर्देशिका रूबी नागरा, पारस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन की सीईओ डॉ कविता कुंभज तथा हाउस गार्डन विनर शीला हर्वे ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। नारी शक्ति एवार्ड पाने वाली महिलाओं में रीता परिहार, निकिता शर्मा, प्रियंका गुप्ता, डॉ नीना महतो, हिना, डॉ उत्तरा रामटेके, ज्योति शांडिल्य, सुषमा मिंज, पूजा महेश, नीतू मंडल, ललिता चोपड़ा, भारती साहू, अर्चना वर्मा, बिंदु सोनी, नंदिनी भुजेल, यशोदा सोनकर, रमा गोर्ती, द्रौपदी रेड्डी, विजय लक्ष्मी, मायादास, वंदना सिंह, पूनम साहू, रानी परवीन, रुचि जैन, एस दिव्या सहित लगभग सौ हस्तियां शामिल हैं।
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english