ब्रेकिंग न्यूज़

26 अक्टूबर से 01 नवम्बर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह

दुर्ग/ राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिले में 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक सत्यनिष्ठा से समृध्दि प्रोबिटी फॉर प्रोस्पेरिटी थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया जाएगा। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के प्रथम दिवस अर्थात् 26 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा अनुसार शपथ ली जाएगी।  
नागरिकों के लिए सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा-
मेरा मानना है कि भ्रष्टाचार हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति में एक प्रमुख बाधा रहा है। मेरा मानना है कि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार, नागरिक और निजी क्षेत्र जैसे सभी हितधारकों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। मैं समझता / समझती हूँ कि प्रत्येक नागरिक को सतर्क रहना चाहिए और हर समय ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानको का पालन करना चाहिए तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देना चाहिए।
इसलिए, मै प्रतिज्ञा करता/करती हूँ 
जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी और कानून के शासन का पालन करना, न तो रिश्वत लेना और न ही रिश्वत देना, सभी कार्यों को ईमानदारी और पारदर्शिता से करना, जनहित में कार्य करना, व्यक्तिगत व्यवहार में सत्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करना, भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की सूचना उचित एजेंसी को देना। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english