ब्रेकिंग न्यूज़

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने आशा भोंसले के निधन पर  शोक व्यक्त किया

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका आशा भोंसले के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि आशा भोंसले जी के निधन की खबर सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। भारतीय संगीत जगत का एक स्वर्णिम अध्याय आज समाप्त हो गया। श्री देव ने कहा कि सात दशकों तक भारतीयों के मनो-मस्तिष्क पर छाई रही सुरों की जादुई आवाज आज खामोश हो गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में ​कहा कि भारतीय संगीत की अनमोल धरोहर, सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोंसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद और मर्माहत करने वाला है। संगीत के प्रति उनका समर्पण और उनकी आवाज की विविधता ने उन्हें विश्व भर में 'वर्सेटाइल क्वीन' के रूप में स्थापित किया। उन्होंने शास्त्रीय संगीत से लेकर पॉप, गजल और कैबरे तक हर विधा में अपनी अमिट छाप छोड़ी। संगीत जगत में उनके नाम दर्जनों रिकॉर्ड्स रहे, लेकिन उनका सबसे बड़ा रिकॉर्ड करोड़ों प्रशंसकों का प्यार है। श्री देव ने कहा कि स्वर कोकिला आशा ताई का चले जाना न केवल संगीत जगत के लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज हमारे बीच सदा अमर रहेगी। श्री देव ने कहा कि ​हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोकाकुल परिवार तथा अनगिनत प्रशंसकों को यह असीम दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english