ब्रेकिंग न्यूज़

 दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु मूल्यांकन शिविर 22 से 24 अप्रैल तक

कांकेर।  एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निगमित सीएसआर मद से दिव्यांगजन को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु मूल्यांकन शिविर का आयोजन जनपद पंचायतों में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को जनपद पंचायत कांकेर में आयोजित होने वाले मूल्यांकन शिविर में चारामा, कांकेर और नरहरपुर जनपद पंचायत के दिव्यांगजन सम्मिलित हो सकते हैं। इसी प्रकार 23 अप्रैल को भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत में भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और दुर्गूकोंदल तथा 24 अप्रैल को कोयलीबेड़ा मंे आयोजित मूल्यांकन शिविर में कोयलीबेड़ा, अंतागढ़ और दुर्गूकोंदल जनपद पंचायत के दिव्यांगजन शामिल होंगे। 
    मूल्यांकन शिविर में दिव्यांगजनों को आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, मेडिकल, पासपोर्ट साईज फोटो जिसमें दिव्यांगता दर्शित हो, आय प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र तथा राशन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। शिविर विषयक सभी व्यवस्था संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा की जाएगी। शिविर में    दिव्यांगजन प्रमाणीकरण हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा चिकित्सक टीम उपलब्ध कराई जाएगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों का पेंशन, मोबाईल सीडिंग, डीएलसी इत्यादि कार्य किए जाएंगे। इसी प्रकार जिला आधार सेवा केंद अधिकारी के द्वारा दिव्यांगजन का आधार बनाने, अपडेट किए जाने हेतु टीम उपलब्ध कराया जाएगा तथा अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा दिव्यांगजनों के बैंक खाता संबंधी समस्या के समाधान हेतु टीम उपलब्ध कराई जाएगी।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english