ब्रेकिंग न्यूज़

 कांकेर जिले में 14 नवीन धान खरीदी केंद्र एवं 04 उपकेंद्र स्वीकृत

 कांकेर। राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कांकेर जिले में 14 नवीन धान खरीदी केंद्र तथा 04 अस्थायी धान उपार्जन उपकेंद्र खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन नए केंद्रों के शुरू होने से दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों के किसानों को अपने नजदीक ही समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की सुविधा मिलेगी। इससे किसानों का समय और परिवहन खर्च दोनों बचेंगे।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में समिति आतुरगांव अंतर्गत ग्राम आतुरगांव में नवीन धान खरीदी केंद्र स्वीकृत किया गया है। इस केंद्र में आतुरगांव, पथर्री, व्यासकोंगेरा, देवकोंगेरा, बोरगांव, कुलगांव, कोमलपुर, लुलेगोंदी एवं गोवर्धन के किसान धान बेच सकेंगे। इसी प्रकार समिति कढ़ईखोदरा अंतर्गत ग्राम कढ़ईखोदरा में नवीन केंद्र खोला गया है, जहां कढ़ईखोदरा, पेवारी, जैतानवागांव, सुरेली, कामता एवं काटनखोड़ के किसान धान विक्रय कर सकेंगे।
समिति कर्रेगांव अंतर्गत ग्राम कर्रेगांव में नवीन धान खरीदी केंद्र स्वीकृत किया गया है। इस केंद्र में कर्रेगांव, मंडागांव, लामन, अमोड़ी, आमाकोट, जेठेगांव, बुट्टापिपली, नेलसोड़, नवागढ़, हल्बासिकसोड़ एवं उमकी के किसान धान बेच सकेंगे। वहीं समिति कढ़ईखोदरा अंतर्गत ग्राम नवागांव गोडरी में नवीन केंद्र स्वीकृत किया गया है, जहां गोडरी, घुमसीमुंडा एवं नवागांव के किसानों को सुविधा मिलेगी। समिति आमाबेड़ा अंतर्गत ग्राम नागरबेड़ा एवं किसकोड़ो में दो नवीन धान खरीदी केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। नागरबेड़ा केंद्र में नागरबेड़ा, सेंदुरमेटा, एटेगांव, टिमनार, चंगोड़ी एवं कुरूटोला के किसान धान बेच सकेंगे। वहीं किसकोड़ो केंद्र में किसकोड़ो, करमरी, मेचानार, कोंगेरा, गवाड़ी, राये, चपई, गड़दा, कुदुरपाल एवं घोटिया के किसानों को सुविधा मिलेगी।
समिति चारगांव अंतर्गत ग्राम मन्हाकाल में नवीन केंद्र खोला गया है। यहां कतरूकुरुषबोड़ी, एन्हुर, हेतले, छोटेबोदेली, मेटाबोदेली, मन्हाकाल, मांझीकुरुषबोड़ी एवं लोहारी के किसान धान बेच सकेंगे। इसी प्रकार समिति कोयलीबेड़ा अंतर्गत ग्राम पानीडोबीर में नवीन केंद्र स्वीकृत किया गया है। इस केंद्र में आलपरस, आलपर, गुंदूल, हताड़कसा, केहलाबेड़ा, केशेकोड़ी, संबलपुर, गट्टाकाल, पानीडोबीर, चिलपरस, भोंमरा, जुंगड़ा, गुडाबेड़ा, मिचेबेड़ा एवं कागबरस के किसानों को लाभ मिलेगा। समिति सरंडी अंतर्गत ग्राम कलेपरस में नवीन धान खरीदी केंद्र स्वीकृत किया गया है। इसमें कलेपरस, आमाकड़ा, मुरामेर, आमागांव, चिपोंडी, मुरनार, सिरसांगी, चिंगनार एवं बोंदानार के किसान धान विक्रय कर सकेंगे। समिति कापसी अंतर्गत ग्राम प्रेमनगर तथा समिति बड़े कापसी अंतर्गत ग्राम ईरिकबुटा में भी नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की स्वीकृति दी गई है। ईरिकबुटा केंद्र में ईरिकबुटा, उडूमगांव, बंडागांव, किरेकट्टा, बारसुन एवं खैरकट्टा के किसान धान बेच सकेंगे। इसके अलावा समिति संगम अंतर्गत स्वरूपनगर में नवीन केंद्र स्वीकृत किया गया है, जहां स्वरूपनगर, जुरानमेहड़ा, परियाहूर, ओंदापार, माचपल्ली एवं बुरका के किसान धान बेच सकेंगे। समिति छोटेबेठिया अंतर्गत ग्राम मेहड़ा में नवीन केंद्र खोला गया है। इस केंद्र में अचिनपुर, कालरकुटनी, मांझीकुटनी, मेहड़ा, कुदाड़ी, जामकुटनी, हिदूर, कलपर, आमाटोला, ब्रहेबेड़ा, खैरीपदर एवं आलदण्ड के किसानों को सुविधा मिलेगी। वहीं समिति पखांजूर अंतर्गत पीव्ही-73 लक्ष्मीपुर में नवीन केंद्र स्वीकृत किया गया है, जहां निदड़े, फुरफुंडी एवं मुरडोंडा के किसान समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर सकेंगे।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी को और अधिक सुगम बनाने तथा किसानों की मांग के अनुरूप सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा चार अस्थायी धान उपार्जन उपकेंद्र खोलने का आदेश भी जारी किया गया है। इसके तहत भानुप्रतापपुर विकासखंड के समिति संबलपुर के अंतर्गत ग्राम बांसला, दुर्गूकोंदल विकासखंड के समिति दमकसा के अंतर्गत ग्राम महेन्द्रपुर, कोयलीबेड़ा विकासखंड के समिति छोटेबेठिया के अंतर्गत ग्राम रेंगावाही तथा समिति गोंडाहूर के अंतर्गत ग्राम ढोरकट्टा में अस्थायी उपकेंद्र बनाए गए हैं। इन उपकेंद्रों में धान खरीदी के लिए संबंधित मूल उपार्जन केंद्रों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। नवीन धान खरीदी केंद्रों एवं अस्थायी उपकेंद्रों की स्थापना से आसपास के किसानों को धान विक्रय के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे उन्हें आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही समय, श्रम एवं परिवहन खर्च की बचत होगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english