उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित
कांकेर। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर द्वारा विकासखण्ड नरहरपुर अंतर्गत लेम्पस दबेना, लेम्पस सरोना, ग्राम पंचायत देवीनवागांव, ग्राम पंचायत धनोरा, लेम्पस बासनवाही, ग्राम पंचायत कुम्हानखार, मावलीपारा और सरोना में शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटित किए जाने हेतु इच्छुक पात्र एजेंसियों से आगामी 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायत एवं अन्य सहकारी समितियां जो शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने के इच्छुक हैं, ऐसी संस्था से समस्त दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर में कार्यालयीन समय पर आगामी 30 अप्रैल तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।













Leave A Comment