महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की नई राह, फैंसी स्टोर खोलकर महेश्वरी साहू ने बदली परिवार की तस्वीर
सक्ती । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है। सक्ती जिले के विकासखण्ड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम ठूठी निवासी श्रीमती महेश्वरी साहू इसकी प्रेरणादायक मिसाल हैं। उनके परिवार में पति एवं दो बच्चे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक सामग्री जैसे कॉपी, किताब, पेन आदि की व्यवस्था करना कठिन हो रहा था। सीमित आय के कारण घर के दैनिक खर्चों का प्रबंधन भी चुनौतीपूर्ण था। इसी दौरान उन्होंने राज्य शासन की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उन्होंने आवेदन किया। योजना से उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने लगी। प्राप्त राशि का उन्होंने सोच-समझकर संकलन किया और प्राप्त राशि को एकत्रित कर तथा अपने भी कुछ पैसे लगाकर घर पर एक फैंसी स्टोर की शुरुआत की। फैंसी स्टोर से होने वाली अतिरिक्त आय ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की। अब वे अपने बच्चों की शिक्षा संबंधी जरूरतों के साथ-साथ घर की अन्य आवश्यकताओं को भी आसानी से पूरा कर पा रही हैं। नियमित आय का स्रोत बनने से उनके परिवार के जीवन स्तर में भी सुधार आया है और परिवार खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है। श्रीमती महेश्वरी साहू बताती हैं कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया है। आज वे न केवल अपने परिवार की जिम्मेदारियों में सहयोग कर रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक मजबूत कदम बढ़ा रही हैं। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।













Leave A Comment