श्रम यशस्वी पुरस्कार के लिए 5 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
दुर्ग/ श्रम विभाग द्वारा श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों और संस्थाओं को स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के तहत चयनित श्रमिक या संस्था को 2 लाख रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के दौरान श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों एवं संस्थाओं का उनके उल्लेखनीय योगदान के आधार पर चयन किया जाएगा। ऐसे श्रमिक एवं संस्थाएं पात्र होंगी, जिन्होंने मजदूरों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दिशा में विशेष प्रभावी उपाय किए हों। साथ ही आलोच्य अवधि में कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हुई हो तथा सुरक्षा नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया हो, जिससे प्रदेश का नाम श्रम जगत में गौरवान्वित हुआ हो इच्छुक श्रमिक एवं संस्थाएं 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए श्रम विभाग की वेबसाइट shramevjayate.cg.gov.in/alankran.aspx पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। पुरस्कार से संबंधित नियम, अहर्ताएं, प्रक्रिया, आवेदन प्रपत्र आदि श्रम विभाग की लिंक से डाउनलोड की जा सकती है।







.jpeg)


Leave A Comment