श्री रामलला दर्शन योजना के तहत 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रस्तावित अयोध्या यात्रा निरस्त
दुर्ग/ श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के अंतर्गत दुर्ग जिले से 185 यात्रियों को अयोध्या धाम दर्शन के लिए भेजे जाने वाली यात्रा निरस्त कर दी गई है। यह यात्रा 30 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित थी। उप संचालक समाज कल्याण से प्राप्त जानकारी अनुसार इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, दक्षिण मध्य जोन, सिकंदराबाद द्वारा 28 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, तकनीकी कारणों एवं पैंट्री कार का मेंटेनेंस कार्य पूर्ण नहीं हो पाने के कारण यात्रा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस यात्रा में दुर्ग जिले के कुल 185 यात्रियों को शामिल होना था, जिनमें 5 अनुरक्षक भी शामिल थे। आगामी यात्रा की नई तिथि प्राप्त होने के बाद इसकी जानकारी पृथक से दी जाएगी।







.jpeg)


Leave A Comment