ब्रेकिंग न्यूज़

गांधी जयंती पर चिखलाकसा में चला विशेष स्वच्छता अभियान

 सेवा संकल्प अभियान

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने किया श्रमदान
बालोद/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के अंतर्गत नगर पंचायत चिखलाकसा में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
 
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन के साथ हुई। इसके बाद वार्ड क्रमांक 07 स्थित शिव मंदिर तालाब में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही अटल चैक एवं अटल परिसर में भी सफाई कार्य किया गया।
 
अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवांगन, उपाध्यक्ष श्री राजू रावटे, पार्षद श्रीमती भीखी मसीया सहित नगर पंचायत के पार्षदगण एवं एल्डरमैन ने सक्रिय सहभागिता की। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अरविंद नाथ योगी, सहायक ग्रेड-3 श्री संतलाल गहरवार, पीआईयू श्री महेंद्र साहू, स्वच्छता प्रभारी श्री सन्नी चैधरी, श्री राजेंद्र साहू, श्री योगेश दुबे, श्री राकेश साहू सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वच्छता दल भी अभियान में शामिल हुए।
 
कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और स्वच्छता दल ने श्रमदान करते हुए सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की। इस अवसर पर स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। अभियान के माध्यम से नागरिकों से स्वच्छता कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील भी की गई।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english