ब्रेकिंग न्यूज़

दशहरा तालाब परिसर में चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

 सेवा संकल्प अभियान

गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत दिया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बालोद/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एवं पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत दशहरा तालाब, बालोद परिसर में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
 
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बालोद श्रीमती प्रतिभा चौधरी , पार्षद श्रीमती पुष्पा साहू एवं श्रीमती कांती साहू, सहायक वन संरक्षक श्री डिकेन्द्र नेताम, वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वच्छता दीदियों ने सहभागिता की। सभी ने मिलकर दशहरा तालाब परिसर की साफ-सफाई की तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ एवं हरित बालोद के निर्माण में जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया गया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english