गांधी जयंती पर बापू को किया नमन
सेवा संकल्प अभियान
अधिकारियों-कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सेवा के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प
बालोद/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार गांधी जयंती के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के माध्यम से बापू के सत्य, अहिंसा और सेवा के संदेश को स्मरण किया गया।
डिप्टी कलेक्टर श्री रामकुमार सोनकर एवं डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी के आदर्शों को अपने कार्य एवं दैनिक जीवन में अपनाने तथा जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री रामकुमार सोनकर एवं श्री आशीष पेंद्रो, एसएलआर आॅफिसर श्री भूपेन्द्र तांडेकर, श्री मनोज बुरडे एवं श्री रामकुमार साहू सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी जी के स्वच्छता, सत्य, अहिंसा और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वच्छ एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।




.jpg)








Leave A Comment