गुडेलिया में आयोजित विशेष ग्राम सभा मे 48 ग्रामीणों को मिला भू-स्वामी अधिकार अभिलेख, हितग्राहियों ने जताया आभार
बलौदाबाजार / सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम जिले के सभी ग्रामो मे विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत गुडेलिया विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विशेष ग्राम सभा में 48 ग्रामीणों को भू-स्वामी अधिकार अभिलेख वितरित किए गए। भू-स्वामी अधिकार अभिलेख मिलने से हितग्राहियों में खुशी का माहौल रहा। लंबे समय से भूमि संबंधी अधिकार अभिलेख मिलने की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों ने इसे अपने लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच संकेत अग्रवाल ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को उनका अधिकार दिलाना है।
भू-स्वामी अधिकार अभिलेख प्राप्त करने वाले गुडेलिया निवासी रतन निर्मलकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “आज हमें भू-स्वामी अधिकार अभिलेख मिला है, जिससे हमारी जमीन पर हमारा अधिकार और अधिक स्पष्ट हुआ है। यह हमारे परिवार के लिए बहुत खुशी की बात है। शासन द्वारा ग्रामीणों के हित में किए जा रहे इस कार्य के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से धन्यवाद करता हूं।”









.jpg)




Leave A Comment