ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा सेतु से दूर हुई नाम की त्रुटि, आसान हुई छात्रवृत्ति की राह

-अनसुईया को कुछ ही दिनों में मिला समाधान, कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिली राहत
बिलासपुर /छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की तैयारी में जुटीं अनसुईया के सामने आधार कार्ड में दर्ज गलत नाम परेशानी बन गया था। नाम की यह त्रुटि उन्हें छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने से रोक रही थी। बेलतरा क्षेत्र की निवासी अनसुईया को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से कुछ ही दिनों में इस समस्या से राहत मिल गई। अब वे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकती हैं। 
अनसुईया ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नाम में सुधार के लिए आवेदन किया। तहसील कार्यालय बेलतरा में निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी समस्या का निराकरण किया गया और आधार कार्ड में नाम संबंधी त्रुटि दूर कर दी गई। अनसुईया बताती हैं कि आधार कार्ड में नाम गलत होने के कारण छात्रवृत्ति का आवेदन करने में परेशानी आ रही थी। सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन करने पर उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। कम समय में समस्या का समाधान होने से उन्हें राहत मिली है। उन्होंने त्वरित एवं सुविधाजनक सेवा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। अनसुईया के लिए नाम में सुधार पढ़ाई के लिए मिलने वाली सहायता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दस्तावेज की त्रुटि दूर होने से छात्रवृत्ति के आवेदन में आ रही बाधा समाप्त हो गई है। सेवा सेतु से मिली समयबद्ध सेवा ने उनकी चिंता दूर कर शासकीय योजना का लाभ लेने की राह आसान बनाई है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english