ब्रेकिंग न्यूज़

 टीबी मुक्त भारत (JOSH टीम) का शुभारंभ

-551 पंचायतों में से 305 पंचायत टीबी मुक्त के लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
-निक्षय मित्रों के द्वारा चिन्हांकित टीबी मरीजों को पोषण हेतु फूड बास्केट प्रदान किया गया
 महासमुंद  / टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा वर्चुअल माध्यम से गुरुवार को टीबी मुक्त भारत (JOSH टीम) शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला मुख्यालय महासमुंद स्थित शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में उक्त कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री जुगनू चंद्राकर, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, जनपद सदस्य श्रीमती विजय लक्ष्मी जांगड़े एवं श्रीमती निधि चंद्राकर, पूर्व राज्य युवा आयोग सदस्य श्री प्रशांत श्रीवास्तव, श्री अमन वर्मा, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा आनंद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. कुशवाहा, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ.विकास चन्द्राकर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू धृतलहरे, एनएचएम राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के कर्मचारी व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
टीबी बीमारी की जागरूकता हेतु टीबी मुक्त भारत टीम (JOSH टीम) का शुभारंभ किया है। जिसके सदस्य एनसीसी, एनएसएस, माय भारत वालंटियर्स के माध्यम से टीबी बीमारी की जागरूकता हेतु टीम का गठन करते हुए समस्त विकासखण्डों में शुभारंभ किया गया है। वर्ष 2025 के समस्त 551 पंचायतों में कुल 305 पंचायत टीबी मुक्त करते हुए सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों को सम्मान के रूप में श्रीफल, गांधीजी का मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। निक्षय मित्रों के द्वारा चिन्हांकित टीबी मरीजों को पोषण हेतु फूड बास्केट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी निक्षय मित्र, एनसीसी, एनएसएस, माय भारत वालंटियर्स प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। वर्ष 2026 हेतु जिले के सभी पंचायतों मे टीबी बीमारी के जागरूकता के माध्यम से टीबी रोग की पहचान, उपचार, खानपान व सावधानी करते हुए अधिक से अधिक टीबी मुक्त पंचायत करने का संकल्प सभी पंचायतों से लिया गया है।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2030 तक टीबी मुक्त किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2023-24 में कुल 551 ग्राम पंचायतों में से 292 टीबी मुक्त घोषित किए गए, वर्ष 2024-25 में कुल 278 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया एवं वर्ष 2025-26 में 305 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इसी क्रम में प्रधान मंत्री द्वारा टीबी मुक्त विकासखण्ड किए जाने हेतु लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत सभी विकासखण्ड में प्रथम श्रेणी अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनके निगरानी में सभी विकासखण्ड में टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सभी व्यक्तियों का स्क्रीनिंग तथा संभावित मरीजों का एक्स-रे एवं नॉट जांच किया जा रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english