स्वच्छता ही सेवा अभियान : जोन 3 अंतर्गत वार्ड 30 में बीटीआई ग्राउंड की सफाई की गयी
रायपुर - स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30 शंकर नगर क्षेत्र में बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर की सफाई श्रमदान से करते हुए स्वच्छता कायम कर जन - जन को स्वच्छ मुक्तिधाम का सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया गया.
नगर निगम जोन 3 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30 क्षेत्र के अंतर्गत बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर के प्रांगण की श्रमदान से सफाई रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व और छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव और शंकर नगर वार्ड पार्षद श्री राजेश गुप्ता सहित नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह एवं कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश कुमार साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री उमेश नामदेव सहित जोन 3 उपअभियंताओं, स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड सफाई सुपरवाइजर द्वारा सफाई मित्रों के साथ मिलकर बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर के प्रांगण में श्रमदान करते सफाई अभियानपूर्वक की और कचरा उठाकर स्वच्छता कायम करते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जन - जन को स्वच्छ ग्राउंड परिसर का सकारात्मक स्वच्छता सन्देश दिया.












Leave A Comment