डोंगरगढ़ में महिला और उसके बेटे की धारदार हथियार से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल
राजनांदगांव। जिले में एक अज्ञात हमलावर ने घर में कथित तौर पर घुसकर 45 वर्षीय एक महिला और उसके बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वारदात शुक्रवार रात डोंगरगढ़ कस्बे के पास स्थित चौथाना गांव में हुई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावर कमला सोनकर के घर में घुसा और उन पर तथा उनके बच्चों हितेंद्र (21) और ममता (19) पर हमला कर दिया। अधिकारी के मुताबिक, हमले में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे डोंगरगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय कमला के पति घर से बाहर थे। जब वह लौटे तो उन्होंने घर में खून से लथपथ शव देखे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने और आरोपी की पहचान करने में जुटी है।


.jpg)


.jpg)







Leave A Comment