अवैध रेत परिवहन पर बालोद प्रशासन की सख्ती, दो हाईवा जब्त
0- कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वालों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई
बालोद. जिले में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग का अमला क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर नजर रख रहा है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम ने गुंडरदेही विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर दो हाईवा वाहनों को जब्त किया है।
खनिज विभाग की टीम ने आज 16 अक्टूबर को तड़के ग्राम बघमरा, देवरी (ख) और खुटेरी क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 08 एयू 5509 एवं सीजी 04 पीएन 7011 को जब्त किया गया। जब्त दोनों वाहनों को अर्जुन्दा आरक्षी केंद्र की अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग द्वारा प्रकरण में नियमानुसार खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों का अवैध दोहन और परिवहन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। खनिज संपदा का संरक्षण और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
--












.jpg)
Leave A Comment