ब्रेकिंग न्यूज़

भैंसा-भंडार-तेलासी मार्ग पर मरम्मत का काम जारी, 4 किलोमीटर सड़क सुधरी

19.2 किलोमीटर सड़क का होगा बीटी पेच वर्क, 6 गांवों के करीब 25 हजार लोगों को मिलेगी राहत
रायपुर/ बरसात के दौरान सड़कों पर हुए गड्ढों को भरने और खराब सड़कों को सुधारने का काम रायपुर जिले में तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश और लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में सड़क मरम्मत का कार्य जारी है।
 इसी कड़ी में भैंसा-भंडार-तेलासी मार्ग पर भी मरम्मत की जा रही है। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रभात सक्सेना ने बताया कि इस मार्ग की कुल लंबाई 19.2 किलोमीटर है। इसमें से अब तक 4 किलोमीटर सड़क की मरम्मत पूरी हो चुकी है, जबकि बाकी हिस्से में काम जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को पेच रिपेयर का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 
सड़क की मरम्मत पूरी होने से आसपास के 6 गांवों के करीब 25 हजार लोगों को राहत मिलेगी। लोगों को रोजाना आने-जाने में आसानी होगी और खराब सड़क के कारण होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
 यह मार्ग भंडारपुरी धाम और सिरपुर जाने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए भी महत्वपूर्ण है। सड़क सुधरने से इन स्थानों तक पहुंचना आसान होगा और लोगों का सफर पहले से बेहतर हो सकेगा।
 बरसात के कारण कई सड़कों पर गड्ढे हो जाने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पेच रिपेयर के जरिए खराब हिस्सों को ठीक किया जा रहा है। भैंसा-भंडार-तेलासी मार्ग पर काम पूरा होने से स्थानीय ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english