ब्रेकिंग न्यूज़

 दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य हेतु विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

 दुर्ग  / दुर्ग जिले में जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तथा महाराजा चौक से बोरसी रोड तक सड़क चौड़ीकरण के अंतर्गत विद्युत पोलों की शिफ्टिंग एवं ट्रांसफॉर्मर संबंधी कार्य किए जाएंगे। 
लोक निर्माण विभाग, विद्युत/यांत्रिकी संभाग दुर्ग के ए.ई. श्री अब्दुल वारिस से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त कार्यों के लिए 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्र 26 अक्टूबर को ऋषभ साउथ सिटी, रॉयल ग्रीन, रॉयल पार्क, यूटोपिया, डी-मार्ट, मनीष पेट्रोल पंप एवं आसपास के क्षेत्र। 27 अक्टूबर को महाराजा चौक, कलकत्ता स्वीट्स, मीनाक्षी नगर, केसरी नंदन हनुमान मंदिर, विश्वनाथ नगर, डल्लू ऑटो, साहू जलेबी, दुबे साहब ट्रांसफॉर्मर, पहराइवा बुटीक एवं आसपास के क्षेत्र। 28 अक्टूबर को न्यू आदर्श नगर, ज्योति ऑप्टिकल्स, जेमिनी हॉस्पिटल, कलर्स हॉस्पिटल एवं आसपास के क्षेत्र। 29 अक्टूबर को वाल्किन्स हॉस्पिटल, मालू मेडिकल, जाल तिराहा, तिरंगा भवन एवं आसपास के क्षेत्र। 30 अक्टूबर को ओल्ड बोरसी, केसरी नंदन हनुमान मंदिर, मीनाक्षी नगर एवं आसपास के क्षेत्र। 31 अक्टूबर को डोमिनोज, न्यू आदर्श नगर, आदर्श नगर, बिजोरा साहब एक्स-मेर, जुगनू डेरा के पीछे एवं आसपास के क्षेत्र शामिल है। नागरिकों से अनुरोध है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व में कर लें। प्रतिदिन कार्य पूर्ण होने पर विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english