मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु मतदान केंद्रों का निरीक्षण
रायपुर/ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है। प्रकाशित मतदाता सूची के संबंध में मतदान केंद्रों पर दावा-आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्रीमती सीमा ठाकुर, अपर कलेक्टर द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दावा-आपत्ति प्राप्ति की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। इस दौरान मतदाता सूची की शुद्धता एवं त्रुटिरहित निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।











.jpg)
Leave A Comment