विधायक मूणत, महापौर मीनल ने अनुपम गार्डन की व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण
रायपुर/रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री श्री राजेश मूणत ने रायपुर नगर पालिक निगम जोन 7 अधिकारियों को राजधानी शहर में जीईमार्ग पर स्थित नगर निगम रायपुर के अनुपम गार्डन महावीर पार्क की व्यवस्था सुधारकर उसका जनअपेक्षित रूप से शीघ्र सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य करवाने डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैँ.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने आज अनुपम गार्डन की व्यवस्था का औचक निरीक्षण नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित किया. रायपुर पश्चिम विधायक ने जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही, जोन 7 उपअभियंता श्रीमती अर्जिता दीवान, सुश्री जिज्ञासा जैन, श्री विक्रम सिंह ठाकुर को अनुपम गार्डन का शीघ्र विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य करवाने डीपीआर बनाकर योजना के प्रस्तावों पर प्रस्तुतिकरण करवाना शीघ्र प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया है.
रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा अनुपम गार्डन की व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान नगर निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, छग राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य श्री दीपक जायसवाल, श्रीमती सुमन पाण्डेय, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, पार्षद श्री महेन्द्र औसर, एल्डरमैन श्री अनिल सोनकर, श्री बी. श्रीनिवास राव, पूर्व पार्षद श्री आशीष अग्रवाल, श्री दिलीप यदु, रायपुर शहर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता श्री बजरंग खंडेलवाल सहित गणमान्यजन, सामाजिक कार्यकर्तागण की उपस्थिति रही.












.jpg)
Leave A Comment