ब्रेकिंग न्यूज़

 रायपुर में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 का शुभारंभ

-तीन वरिष्ठ पेंशनभोगियों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित
-जीवन प्रमाण ऐप से घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा के प्रति पेंशनभोगियों को किया गया जागरूक
रायपुर। कार्यालय संयुक्त नियंत्रक संचार लेखा, छत्तीसगढ़ परिमंडल, रायपुर में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान 5.0 का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत पेंशनभोगियों को डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक करने और जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया गया।
 इस अवसर पर तीन वरिष्ठ पेंशनभोगियों को सम्मानित किया गया। वहीं, शासकीय आयुष चिकित्सालय के सहयोग से पेंशनभोगियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
 कार्यक्रम में पेंशनभोगियों को निर्धारित समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही, जीवन प्रमाण (Jeevan Pramaan) ऐप के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया और इसके लाभों से अवगत कराया गया। इस डिजिटल सुविधा के जरिए पेंशनभोगी बिना संबंधित कार्यालय पहुंचे घर बैठे अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
 अभियान का मुख्य उद्देश्य पेंशनभोगियों को सुगम एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना, डिजिटल माध्यमों के उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा पेंशन का समयबद्ध और निर्बाध भुगतान सुनिश्चित करना है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english