ब्रेकिंग न्यूज़

 राज्यपाल  डेका द्वारा 1122 स्काउट्स-गाइड्स को प्रदान किया गया राज्य पुरस्कार

 राजनांदगांव । राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में प्रदेशभर से चयनित 1122 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को राज्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री तथा अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के श्री गजेंद्र यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंग खालसा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह उपस्थित थे।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स का आदर्श वाक्य तैयार रहो हमें विषम परिस्थितियों का सामना करने और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करना गर्व की बात है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। सभी प्रतिभागी समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान दें और अपने आचरण से दूसरों के लिए प्रेरणा बनें।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के नियम और प्रतिज्ञाएं इसके सदस्यों को विशिष्ट पहचान प्रदान करती हैं। स्काउटिंग की वर्दी अनुशासन, सेवा और समर्पण के मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग से जुड़ा व्यक्ति जीवनभर सेवा के भाव के साथ कार्य करता है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के हाथों प्राप्त सम्मान प्रतिभागियों के लिए अविस्मरणीय उपलब्धि है और उन्हें आगे भी समाजसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने प्रदेश के अधिक से अधिक स्काउट्स एवं गाइड्स को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी।
समारोह का स्वागत भाषण भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंग खालसा द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष में स्काउटिंग के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने नई ऊंचाइयों को  प्राप्त किया है। समारोह में प्रदेशभर से चयनित 405 स्काउट्स, 528 गाइड्स, 64 रोवर्स और 125 रेंजर्स को राज्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजनांदगांव जिले से वर्ष 2025 में सफल 30 स्काउट गाइड रोवर का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रतिनिधि दल से शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डोंगरगांव के राहुल साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला स्टेशन मुढ़ीपार के स्काउट दुर्गेश्वरी साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बागनदी डोंगरगढ़ के केशव कुमार,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हरदुवा के जिला दल प्रभारी श्री रमेश दास साहू ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया। स्काउटिंग के क्षेत्र में दीर्घकालीन सेवाओं के लिए एएलटी स्काउट श्री विनोद कुमार हथेल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान पीपिंग सेरेमनी भी आयोजित की गई। इसमें लोकभवन में पदस्थ एडीसी श्री उदित पुष्कर (आईपीएस) को रैंक बैज लगाकर सम्मानित किया गया। समारोह में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र गोलछा, राज्य सचिव श्री अमित कुमार क्षत्रिय, जिला मुख्य आयुक्त श्री महेश खंडेलवाल, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त डॉ. पूनम सिंह साहू, राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) जलवती साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सरिता पांडे, जिला संगठन आयुक्त स्काउट मयूख श्रीवास्तव, जिला सचिव श्री देवेंद्र अम्बादे, विकासखण्ड सचिव राजनांदगांव श्री तिलेश्वर बघेल सहित पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english