ब्रेकिंग न्यूज़

 शहर की प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक

0- प्रमुख मार्गों और बाजारों को प्राथमिकता देने के निर्देश
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह ने आज निगम सभागार कक्ष में शहर की प्रकाश व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने शहर के सभी क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर एवं सुचारू बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन को ध्यान में रखते हुए शहर की प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करना निगम की प्राथमिकता है।
                    आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों एवं बाजार क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता के साथ स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन स्थानों पर लाइट बंद हैं अथवा प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, उनका चिन्हांकन कर तत्काल सुधार कार्य कराया जाए। आवश्यकता वाले स्थानों पर नई लाइट लगाने के साथ ही खराब एवं बंद पड़ी लाइटों को शीघ्र बदलने की कार्रवाई की जाए, ताकि शहर के नागरिकों को रात्रि के समय आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में आयुक्त ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल, जनदर्शन एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों से प्राप्त प्रकाश व्यवस्था संबंधी शिकायतों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
                   आयुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शहर की प्रकाश व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आवश्यकतानुसार मैदानी निरीक्षण कर व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। निगम का प्रयास है कि शहर के प्रत्येक वार्ड में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हो, जिससे नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english