ब्रेकिंग न्यूज़

 दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए भिलाई में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा निगम

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा आगामी दीपावली एवं छठ पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शहर की प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पर्व के दौरान नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और शहर के प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध रहे, इसके लिए निगम द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
निगम क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों, बाजारों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर पूर्व से लगे बंद एवं खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलकर नए लाइट लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही जिन स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता है, उनका चिन्हांकन कर वहां भी नए लाइट लगाने की कार्रवाई की जा रही है। त्योहारी सीजन को देखते हुए निगम का प्रयास है कि शहर के सभी प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं आवागमन वाले क्षेत्रों में पर्याप्त रोशनी रहे। इससे दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान देर रात तक आने-जाने वाले नागरिकों, व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। साथ ही अंधेरे वाले स्थानों पर रोशनी होने से नागरिकों की सुरक्षा एवं आवागमन भी बेहतर होगा। नगर निगम द्वारा शहर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यकतानुसार लाइट लगाने एवं खराब लाइटों को बदलने का कार्य लगातार जारी रखा जाएगा।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english