ब्रेकिंग न्यूज़

 खेती की मेहनत और सरकारी योजनाओं से संवर रहा ग्वाल राम का परिवार

0- बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जुटा रहे पूंजी
0- पांच एकड़ में खेती, 48 क्विंटल धान का किया विक्रय; किसान सम्मान निधि,
धमतरी। खेती-किसानी केवल आजीविका का साधन ही नहीं, बल्कि परिवार के सपनों को साकार करने का मजबूत आधार भी बन सकती है। शासन की किसान हितैषी योजनाओं, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने से ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। इसका उदाहरण भटगांव निवासी किसान ग्वाल राम साहू हैं, जो खेती से होने वाली आमदनी और शासकीय योजनाओं से मिल रही सहायता के सहारे अपने परिवार का भविष्य संवारने में जुटे हैं।
लगभग पांच एकड़ कृषि भूमि के मालिक ग्वाल राम साहू ने इस खरीफ विपणन वर्ष में 48 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन के माध्यम से धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था। उपार्जन केंद्र में धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया सहज और व्यवस्थित रही। केंद्र मं  इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पर्याप्त बारदाना, पेयजल, बैठने, शौचालय, बिजली और कंप्यूटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध मिलीं। इससे उन्हें धान बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।ग्वाल राम बताते हैं कि शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। इससे खेती में लगाई गई मेहनत का उचित प्रतिफल मिलने के साथ परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलती है।
ग्वाल राम साहू के परिवार को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्हें प्रतिवर्ष प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त होती है। परिवार की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और राशन कार्ड के माध्यम से खाद्यान्न की सुविधा भी मिल रही है। इन योजनाओं से घरेलू खर्च का बोझ कम हुआ है और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत मिली है।
ग्वाल राम केवल धान की फसल पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अपने खेत में बोर लगवाया है, जिससे सिंचाई की सुविधा मिली है। खरीफ में धान की खेती के साथ रबी मौसम में चने की फसल भी लेते हैं। इस तरह वे उपलब्ध कृषि संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सालभर खेती से आमदनी अर्जित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। धान विक्रय से मिलने वाली राशि और कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली आदान सहायता से उन्हें आगामी कृषि कार्यों में भी आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
खेती से होने वाली आमदनी का उपयोग ग्वाल राम केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करने में ही नहीं, बल्कि भविष्य की योजनाओं को साकार करने में भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बच्चों की शादी करने की योजना है। इसके लिए उन्होंने गांव में 30 डिसमिल जमीन भी खरीदी है। अब इस जमीन पर अपना घर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। उनका सपना है कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो और परिवार को अपना पक्का आशियाना मिल सके।
ग्वाल राम साहू का कहना है कि खेती से मिलने वाली आय और शासन की योजनाओं से प्राप्त आर्थिक सहायता ने उन्हें भविष्य के लिए बचत और निवेश करने का भरोसा दिया है। उन्होंने किसान हित में संचालित योजनाओं और धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्वाल राम की यह कहानी बताती है कि जब किसान की मेहनत को उचित मूल्य मिलता है और शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो उसका असर केवल खेतों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति, बच्चों के भविष्य और जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव के रूप में दिखाई देता है।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english