सड़क पर कब्जा कर व्यवसाय.. 29000 रूपये ई जुर्माना
रायपुर - प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह और रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में चलाये जा रहे टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत विगत दिवस राजधानी शहर रायपुर में कालीबाड़ी चौक से सिद्धार्थ चौक टिकरापारा तक के मुख्य सड़क मार्ग को कब्जामुक्त करने अभियान चलाकर कार्रवाई नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता और यातायात पुलिस प्रशासन बल द्वारा जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने की गई. अभियान के अंतर्गत राजधानी शहर रायपुर के प्रमुख सड़क मार्ग पर टीम प्रहरी ने सड़क पर कब्जा जमाकर व्यवसाय कर रहे लगभग 40 ठेला, गुमटी संचालकों पर कार्रवाई उन्हें भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए कुल लगभग 29000 रूपये का ई जुर्माना सम्बंधित कब्जाधारी ठेला गुमटी संचालकों पर किया गया. टीम प्रहरी के विगत दिवस चलाये गए इस अभियान से उक्त प्रमुख सड़क मार्ग में आमजनों और राहगीरों एवं वाहन चालकों को सुगम आवागमन में त्वरित राहत उसके कब्जामुक्त होने पर प्राप्त हुई.



.jpg)
.jpeg)






Leave A Comment