भारतीय हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड दौरे का आगाज जीत के साथ किया
आकलैंड . भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने भारत . न्यूजीलैंड ' सेंचुरी आफ स्पोर्टिंग यूनिटी' दौरे का आगाज बृहस्पतिवार को मेजबान टीम पर 3 . 2 से जीत के साथ किया । यहां लॉयड एल्समोर हॉकी स्टेडियम पर न्यूजीलैंड ने 25वें मिनट में जोंटी एल्मेस के पेनल्टी कॉर्नर पर किये गोल के दम पर बढत बना ली । भारत के लिये उसी मिनट में उत्तम सिंह ने फील्ड गोल करके बराबरी की । दूसरे हाफ में भारत के शारदानंद तिवारी ने 38वें मिनट में फील्डगोल किया । वहीं कप्तान संजय ने पांच मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत की बढत 3 . 1 की कर दी । न्यूजीलैंड के लिये सैम एच ने 55वें मिनट में फील्ड गोल करके अंतर कम किया । अब भारत को अगले मैच शनिवार और रविवार को खेलने हैं ।










Leave A Comment