ब्रेकिंग न्यूज़

जियो 24 नवंबर से चुनिंदा प्लान में दैनिक डेटा इस्तेमाल की सीमा हटाएगी

नयी दिल्ली.  दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो अपनी 'हैप्पी न्यू ईयर' पेशकश के तहत 24 नवंबर से चुनिंदा प्लान में डेटा इस्तेमाल की सीमा हटाने जा रही है। कंपनी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। जियो 399 रुपये और 3,999 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 2.5 जीबी 5जी या 4जी डेटा इस्तेमाल की सीमा हटा देगी। इन प्लान की वैधता क्रमशः 28 दिन और 365 दिन है। कंपनी एक और दो दिन की वैधता वाले 15 रुपये और 25 रुपये के ऐड-ऑन प्लान भी पेश कर रही है।
सूत्रों ने कहा, ''अनलिमिटेड डेटा की सुविधा वाले 399 रुपये और 3,999 रुपये के प्लान तथा 25 रुपये वाला अनलिमिटेड 5जी ऐड-ऑन प्लान (15 रुपये वाला प्लान पहले से उपलब्ध है) 24 नवंबर से देशभर में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से रिचार्ज के लिए उपलब्ध होंगे। इनमें मायजियो ऐप, जियो डॉट कॉम, जियो स्टोर और खुदरा विक्रेता शामिल हैं।'' इस पेशकश के तहत 3,999 रुपये के प्लान में 12 महीने का कैनवा प्रो लाइट सब्सक्रिप्शन, जियोहॉटस्टार मोबाइल और जियो टीवी के जरिये हॉलीवुड तथा फैनकोड का सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसके अलावा जियोएआईक्लाउड पर 50 जीबी मुफ्त क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा। सूत्रों ने बताया कि कोई भी ग्राहक इन प्लान को ले सकता है। ग्राहक के मौजूदा प्लान की वैधता समाप्त होने के बाद नई सेवा शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐड-ऑन प्लान में डाउनलोड की कोई सीमा नहीं होगी और न ही इंटरनेट की गति कम की जाएगी। इन प्लान में डेटा इस्तेमाल की भी कोई सीमा नहीं होगी। जियो 50 रुपये का 'नाइट डेटा' प्लान भी पेश करेगी। यह प्लान 26 नवंबर से कंपनी के सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध होगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english