ब्रेकिंग न्यूज़

 जानिये शो मैन राजकपूर को...
पुण्यतिथि पर विशेष ....
 मुंबई। शोमैन के खिताब से नवाजे गए एक्टर और निर्देशक राज कपूर की आज 32वीं पुण्यतिथि है। राज कपूर को बचपन से एक्टिंग करने का शौक था। जैसे जैसे वो बड़े होते गए उनकी रूचि और बढ़ती गयी। 14 दिसंबर 1924 को जन्मे राज कपूर ने अपने फिल्मी करिअर में 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 11 फिल्मफेयर पुरस्कार हासिल किए। 
 सफेद साड़ी में कृष्णा को देखते ही राज कपूर हो गए थे दीवाने....
-  हेलो मैगजीन को दिए अपने एक इंटरव्यू में कृष्णा राज कपूर की बेटी रीमा जैन ने उस वक्त को याद करते हुए राज कपूर और अपनी मां की पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा था-  उनकी (राज कपूर) महिलाओं को सफेद वस्त्रों में देखने की दीवानगी ने ही शायद उन्हें मेरी मां के प्रति पहली दफा आकर्षित किया था। वह उन्हें अपनी पत्नी के रूप में देखने के लिए प्रेमनाथ अंकल के साथ गए थे (दिवंगत एक्टर प्रेमनाथ कृष्णा कपूर के भाई थे।)। उन्होंने खिड़की से एक खूबसूरत लड़की को सफेद साड़ी में बालों पर मोगरा लगाए हुए देखा, जो कि सितार बजा रही थी। मेरी मां कृष्णा तब सितार का लेसन ले रही थीं। एक आर्टिस्ट होने के नाते उन्होंने इस विजुअल पर रिएक्ट किया। उन्हें देवी सरस्वती की छवि दिखाई दी थी। सफेद कपड़ों में स्त्री की यही छवि उनके दिमाग में बैठ गई, जो कि बाद में उनकी फिल्मों में भी नजर आई। मेरी मां हमेशा सफेद कपड़े ही पहनती थी और उनके बालों में हमेशा फूल लगा होता था।  जाहिर है कृष्णा को पहली नजर में देखते ही राजकपूर अपना दिल हार बैठे थे।
-दिलचस्प बात यह है कि 1946 में राज कपूर और कृष्णा की शादी में शामिल होने के लिए तब के मशहूर एक्टर अशोक कुमार भी पहुंचे थे और उनकी एक झलक पाने के लिए कृष्णा कपूर बेताब हुए जा रही थी। यही वह क्षण था जब राज कपूर ने फिल्मों में बतौर अभिनेता खुद को साबित करने की ठान ली थी। इसके बाद नीली आंखों वाले इस लेंजेड की कहानी हर कोई जानता है। राज कपूर अपनी को-स्टार्स के साथ अफेयर के लिए भी काफी चर्चित रहे हैं। इसके चलते कृष्णा और राज के बीच तकरार भी हुए। खासकर राज कपूर और नरगिस के रिश्तों ने एक दौर में खूब सुर्खियां बटोरी। 
-राज कपूर का असली नाम रणबीर राज कपूर था। अभिनेता का नाम उनके पोते रणबीर कपूर ने साझा किया है। 
- राज कपूर ने भारतीय सिनेमा में अपनी शुरुआत 1945 में आई फिल्म इंकलाब के साथ की, जब वो सिर्फ 10 साल के थे। 
-मात्र 24 साल की उम्र में उन्होंने अपना स्टूडियो - आर.के. फिल्म्स बनाया था। इस स्टूडियो में बनी पहली फिल्म  आग  कमर्शियल फ्लॉप थी।  
-राज कपूर की पहली जॉब क्लैपर बॉय की थी। इस नौकरी से उन्हें 10 रुपये प्रति महीना मिलते थे।
- फिल्म  बॉबी  का एक सीन जब ऋषि कपूर डिम्पल कपाडिय़ा से उनके घर पर मिलते हैं। यह राज कपूर की रियल लाइफ पर आधारित था। नरगिस से उनकी पहली मुलाकात ऐसे ही हुई थी। 
- किसी दौर में राज कपूर नरगिस दत्त के प्यार में पागल थे। कहा जाता है वो नरगिस को पहली नजर में दिल दे बैठे थे।
-राज कपूर, दिलीप कुमार और देव आनंद को भारतीय सिनेमा की पहली तिकड़ी माना जाता है। उनमें दोस्ती भी खूब थी। 
- राज कपूर को लेकर एक और किस्सा काफी मशहूर है और वह ये है कि वे कभी बिस्तर पर नहीं सोते थें। राज कपूर की बेटी ने इस किस्से का जिक्र करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था,  राज कपूर कभी बिस्तर पर नहीं सोते थें। वह जिस भी होटल में ठहरते थे, वह पलंग का गद्दा जमीन पर बिछा कर सोते थें। इसको लेकर उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ता था। उन्होंने बताया, एक बार तो होटल वालों ने वार्निंग देकर छोड़ दिया लेकिन फिर भी वह नहीं माने। उन्होंने दूसरे दिन भी पलंग का बिस्तर लेकर जमीन पर सोए जिसके बाद होटल मैनेजर ने उन पर जुर्माना लगा दिया। हालांकि वह जितने दिन भी होटल में रहे वह पलंग से बिस्तर जमीन पर लगा कर ही सोए और जुर्माना दिया। 
-राज कपूर के बारे में एक कहानी बार बार सुनाई जाती है कि पचास के दशक में जब नेहरू रूस गए तो सरकारी भोज के दौरान जब नेहरू के बाद वहाँ के प्रधानमंत्री निकोलाई बुल्गानिन के बोलने की बारी आई तो उन्होंने अपने मंत्रियों के साथ आवारा हूं.. गाकर उन्हें चकित कर दिया.
 -राज कपूर अस्थमा के मरीज थे। राज कपूर जब दादा साहब फाल्के अवार्ड लेने दिल्ली आये थे, वहीं उन्हें अस्थमा का अटैक पड़ गया और उनका 63 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। 
---
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english