ब्रेकिंग न्यूज़

 बॉलीवुड में मुंह की खाने के बाद इन 9 स्टार्स ने छोड़ी एक्टिंग, कोई कैफे चला रहा है, तो कोई है बिजनेसमैन
 मुंबई। बॉलीवुड की दुनिया में लोग कई सारे सपने लेकर आते है। कोई स्टार बन जाता है, तो कई पूरी जिंदगी बस कोशिश करता रहता है। सलमान खान, शाहरुख खान जैसे स्टार्स का आज बहुत नाम है, लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी है, जो बॉलीवुड में एक समय पर सबसे ज्यादा चर्चा में थे, लेकिन उन्हें अब लोग भूल गए हंै। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने वाले है, जिन्होंने फिल्में फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड छोड़ दिया और दूसरी फील्ड में अपना कॅरियर बनाया है।
 राहुल खन्ना  
बॉलीवुड के सुपर स्टार विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने साल 1999 में आई फिल्म अर्थ से डेब्यू किया था। उनको पहली फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। लेकिन इस बाद भी वो बॉलीवुड के सफर को आगे जारी नहीं रख पाए और उन्होंने अचानक से फिल्मी दुनिया छोड़ दी। अब राहुल बतौर एक मॉडल काम करते हैं। 
 ट्विंकल खन्ना  
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। वो बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में नजर आई, लेकिन कुछ समय बाद उनकी फिल्में चलना बंद हो गई । शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया। अब वो इंटीरियर डिजाइनर हैं।
 डीनो मोरिया  
प्यार इम्पॉसिबल जैसी फिल्म में नजर आने वाले एक्टर डीनो मोरिया भी बॉलीवुड में सफल नहीं हो पाए और उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ दूसरी राह पकड़ ली। अब वो अपने कैफे चलाते हैं।  
 कुमार गौरव  
जुबली कुमार राजेन्द्र कुमार के बेटे कुमार गौरव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने लव स्टोरी जैसी कई हिट फिल्में की हैं।   लेकिन उन्होंने अचानक से फिल्म इंडस्ट्री छोडऩे का फैसला कर लिया। अब मालदीव में कंस्ट्रक्शन और ट्रेवल बिजनेस कर रहे हैं।  
 मयूरी कांगो  
एक्ट्रेस मयूरी कांगो ने बॉलीवुड में पापा कहते हैं, होगी प्यार की जीत जैसी फिल्मों से नाम कमाया था। इसके बाद भी वो बॉलीवुड में ज्यादा सफल नहीं हो पाईं। अब वो गूगल इंडिया में इंडस्ट्री हेड के तौर पर काम करती हैं। 
 मंदाकिनी  
राम तेरी गंगा मैली में अपने बोल्ड सीन्स से सबको हैरान कर देने वाली एक्ट्रेस मंदाकिनी ने भी अचानक से फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया। फिलहाल वे मुंबई में एक तिब्बती हर्बल सेंटर चलाती हैं और साथ में योगा भी सिखाती हैं।
 रजत बेदी  
इंटरनेशनल खिलाड़ी और कोई मिल गया जैसी फिल्मों में अहम रोल निभा चुके एक्टर रजत बेदी का नाम इस लिस्ट में देखने के बाद आप हैरान होंगे। लेकिन आपको बता दें कि रजत ने भले ही कई फिल्मों में काम किया है, फिर भी वो बॉलीवुड में कामयाब नहीं हो पाए। अब वे विदेश में अपना बिजनेस करते हैं। 
 संदली सिन्हा  
 संदली सिन्हा ने फिल्म तुम बिन के जरिए बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। लेकिन इसके बाद वो बॉलीवुड में ज्यादा सफल नहीं हो पाई और उन्होंने फिल्मों की दुनिया छोड़ अपना काम शुरू कर दिया। अब बेकरी ब्रैंड कंट्री ऑफ ऑरिजन की को-ऑनर हैं।
 साहिल खान  
फिल्म 'स्टाइल' फेम स्टार साहिल खान को बॉलीवुड ने खूब नाम दिया। इसके वो ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आए, इसकी वजह उन्होंने बॉलीवुड में फैले नेपोटिजम को बताया। साहिल ने सलमान खान पर उनका करियर बर्बाद करने का आरोप भी लगाया था। फिलहाल साहिल एक अच्छे फिटनेस इन्फ्लुएंसर हैं और उनके कई शहरों में जिम सेंटर्स हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english