ये है युवराज सिंह का लाडला, फोटो देख आपको भी आएगा प्यार
मुंबई। क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच के बेटे ओरियन कीच सिंह की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में ओरियन कीच सिंह ने क्यूटनेस के मामले में करीना कपूर के बेटे तैमूर और जेह को पीछे छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स युवराज सिंह के बेटे ओरियन कीच सिंह की तुलना करीना कपूर के बेटे जेह और तैमूर से कर रहे है और ओरियन कीच सिंह को उनसे ज्यादा क्यूट बता रहे है।
युवराज सिंह और हेजल कीच के बेटे ओरियन कीच सिंह का जन्म इसी साल 25 मार्च को हुआ है। युवराज सिंह अक्सर अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हेजल एक फिल्म एक्ट्रेस रह चुकी हैं। युवराज और हेजल ने वर्ष दो हजार सोलह में विवाह किया था।
---
Leave A Comment