मीका सिंह ने खरीदा प्राइवेट आइलैंड, 7 नाव और 10 घोड़े के बने मालिक..
मुंबई। बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने प्राइवेट आइलैंड खरीदा है, उनका वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह एक बोट चला रहे हैं। बोट पर एमएस यानि मीका सिंह लिखा हुआ है। बोट के किनारे बॉडीगॉड्र्स खड़े नजर आ रहे हैंैं। इस दौरान मीका मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैंैं। इस पोस्ट में बताया गया कि पोप सिंगर मीका सिंह ऐसे पहले इंडियन सिंगर हैं जिन्होंने प्राइवेट आइलैंड के साथ एक झील, 7 नांव और 10 घोड़े भी खरीदे हैंैं।
फैन्स मीका सिंह को उनके प्राइवेट आइलैंड को देखकर हैरान हैं औऱ जमकर उन्हें बधाई दे रहे हैंैं। फैन ने लिखा, 'मीका पाजी, आप ही हैं जो सिंह इज किंग लाइफ जीते हैंैं। Ó एक और फैन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सर, थोड़े और वीडियो शेयर करिए, जिससे हमें आपके प्राइवेट आइलैंड की झलक दिख सकेैं। बता दें हाल में ही वह रियालिटी शो 'स्वयंवर - मीका दी वोहटीÓ में अपनी लाइफ पार्टनर को ढूंढते नजर आए थेैं। इस शो में आकांक्षा पुरी ने जीत दर्ज की थी, हालांकि ये दोनों शादी कब करेंगे इस पर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई हैैं।
Leave A Comment