शादी की पांचवीं वर्षगांठ पर दीपिका व रणवीर ने बताया कैसे राम-लीला ने बदली उनकी जिंदगी
मुंबई. अभिनेता रणवीर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मंगलवार को अपनी शादी की पांचवीं वर्षगांठ मनाई। दोनों ने इटली के लेक कोमो में नवंबर 2018 में शादी की थी।
रणवीर ने ‘इंस्टाग्राम' पर एक पोस्ट में दस साल पहले 15 नवंबर 2013 को रिलीज हुई अपनी फिल्म “रामलीला” को भी याद किया, जिसमें उन्होंने पादुकोण के साथ अभिनय किया था। उन्होंने लिखा, “रामलीला के दस साल- इसने हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल दिया...एक नहीं बल्कि कई लिहाज से!” दीपिका (37) और रणवीर (38) ने शादी की घोषणा करने से पहले कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी।
दोनों ने संजय लीला भंसाली की “बाजीराव मस्तानी”, “पद्मावत” और कबीर खान की “83” में भी साथ अभिनय किया। वे रोहित शेट्टी की फिल्म “सिंघम अगेन” में दिखाई देंगे।
Leave A Comment