74 की उम्र में जीनत अमान की फिटनेस देख हो जाएंगे हैरान
जीनत अमान ने बीते दिनों ही अपना 74वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस उम्र में उनकी फिटनेस किसी भी यंग लेडी को रश्क दे सकती है। वो दिन पर दिन और भी ज्यादा फिट एंड ब्यूटीफुल नजर आने लगी है। ऐसे में फैंस का सवाल होता है कि आखिर वो खाती क्या हैं? 70 के दशक में अपनी एक्टिंग के साथ बोल्डनेस की वजह से भी जीनत अमान मशहूर थीं। हरे रामा हरे कृष्णा, यादों की बारात, सत्यम शिवम सुंदरम जैसी फिल्मों के लिए याद की जाने वाली जीनत अमान ने एक बार सोशल मीडिया पर खुद ही अपनी डाइट को फैंस के साथ फॉलो किया था। 13 फरवरी की पोस्ट में उन्होंने बताया कि एक दिन किस तरह की डाइट को फॉलो करती हैं।
बैलेंस और मॉडरेट डाइट फॉलो करती हैं जीनत अमान
जीनत अमान की रोज की डाइट में बैलेंस और मॉडरेशन दिखता है। वो फ्रेश और स्माल मील खाने पर भरोसा करती हैं। एक्टर की मॉर्निंग एक कप ब्लैक टी और भीगे हुए बादाम के साथ होती है। इसके बाद वो मैश एवाकॉडो टोस्ट और देसी चीला या पोहा को ब्रेकफास्ट में लेती हैं।
लंच होता है खास
वहीं,लंच में जीनत दाल, सब्जी, रोटी खाती हैं। जिसमे खट्टी दाल, मटर आलू और पनीर टिक्का उनका फेवरेट है।
शाम का स्नैक्स होता है लाइट वहीं शाम के स्नैक्स को जीनत कभी स्किप नहीं करतीं। रोस्टेड स्पाइसी मखाना के साथ फेवरेट चॉकलेट के कुछ पीसेज लेना पसंद करती हैं।
मां की बताई डाइट फॉलो करती हैं जीनत
पोस्ट में जीनत अमान ने शेयर किया कि वो अपनी मां के बताए तरीके को आज भी फॉलो करती हैं। उनकी मां ने बताया था थोड़ा और फ्रेश खाना खाना चाहिए। पुराने समय में जब न्यूट्रिशनिस्ट, डायटीशियन और पर्सनल ट्रेनर एक फैशन माना जाता था। तब उनकी मां उन्हें सिंपल रूल फॉलो करने के लिए बोलती थी। वहीं अब क्या खाया जाए ये सोशल मीडिया का ट्रेंड बन चुका है।


.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)


Leave A Comment