ब्रेकिंग न्यूज़

 शरीर में कितना होना चाहिए रेड ब्लड सेल का काउंट? जानें इसकी कमी पूरी करने के उपाय
 शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रक्त यानी ब्लड की पर्याप्त मात्रा होनी बहुत जरूरी है। शरीर में मौजूद ब्लड में पायी जाने वाली लाल रक्त कणिकाएं यानी रेड ब्लड सेल्स  की मात्रा पर्याप्त होनी चाहिए। ब्लड में रेड ब्लड सेल्स की कमी होने की वजह से आपके शरीर में एनीमिया की समस्या हो सकती है। शरीर में खून की कमी या एनीमिया की समस्या से बचने के लिए अच्छी लाइफस्टाइल और खानपान का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। दरअसल रेड ब्लड सेल्स शरीर में मौजूद खून की सबसे आम कोशिकाएं हैं। ये कोशिकाएं शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन पहुँचाने में मदद करती हैं। शरीर की हड्डियों मौजूद अस्थिमज्जा या बोन मैरो रक्त कणों को बनाने के लिए बहुत जरूरी है। एक क्यूबिक मिलीलीटर में लगभग 50 लाख रक्त कणिकाएं मौजूद होती हैं। ये रक्त कणिकाएं अगर आप माइक्रोस्कोप से देखेंगे तो लाल रंग के मोटे-मोटे कण दिखाई देंगे। क्या आप जानते हैं कि स्वस्थ शरीर में रेड ब्लड सेल कितना होना चाहिए? 
शरीर में पायी जाने वाली रेड ब्लड सेल्स का निर्माण बोन मैरो में होता है। ब्लड की सबसे आम कोशिका के रूप में जानी जाने वाली रेड ब्लड सेल्स कणों के रूप में दिखाई देती हैं। हर व्यक्ति में रेड ब्लड सेल का काउंट अलग-अलग हो सकता है। व्यक्ति के खानपान और लाइफस्टाइल के साथ-साथ उसके स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियां इसके लिए जिम्मेदार मानी जाती हैं। शरीर से कार्बन डाई ऑक्साइड को निकालने के लिए और शरीर के अलग-अलग अंगों में ऑक्सीजन की सप्लाई करने के लिए रेड ब्लड सेल्स बहुत जरूरी होती हैं। आमतौर पर इन कोशिकाओं का जीवनकाल या लाइफ 120 दिनों का होता है। सीनियर फिजिशियन डॉक्टर समीर के मुताबिक एक एडल्ट और हेल्दी व्यक्ति में रेड ब्लड सेल्स का काउंट 4.50 लाख से लेकर 5.50 लाख तक होता है। इन रक्त कणिकाओं की संख्या शरीरिक स्थिति और इंसान के खानपान की वजह से कम या ज्यादा हो सकती है।
 शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी दूर करने के उपाय 
शरीर में मौजूद रेड ब्लड सेल्स शरीर के अलग-अलग अंगों में ऑक्सीजन की सप्लाई करने का काम करती हैं। शरीर में खून की कमी के लक्षण दिखने पर आपको खून की जांच जरूर करानी चाहिए। आप जब खून की जांच कराते हैं तो इससे आपको शरीर में मौजूद ब्लड सेल्स के बारे में सटीक जानकारी हो सकती है शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होने पर आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
 
 1. आयरन की प्रचुर मात्रा वाले फूड्स का सेवन शरीर में रेड ब्लूस सेल्स की कमी को दूर करने का काम करते हैं। शरीर में खून की कमी होने पर आपको डॉक्टर भी आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। आयरन रिच फूड्स का सेवन करने के लिए रेड मीट, फलियां, अंडे, बीन्स और ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करें।
 2. पालक में मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें आयरन की भी प्रचुर मात्रा होती है जो आपके लिए बहुत फायदेमंद है। शरीर में रेड ब्लड सेल्स का काउंट बढ़ाने के लिए आप रोजाना पालक का सेवन कर सकते हैं।
 3. गाजर में मौजूद गुण शरीर में रेड ब्लड सेल्स और खून की कमी की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। आप अपनी डाइट में गाजर को कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं।  
 4. विटामिन सी का सेवन करने से आपके शरीर को आयरन के अवशोषण करने में फायदा मिलता है। विटामिन सी युक्त फूड्स का सेवन आपके शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाने का काम करते हैं।
 5. विटामिन बी 12 से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ाने में फायदा मिलता है। विटामिन बी 12 से भरपूर चीजें शरीर में खून बढ़ाने और हीमोग्लोबिन का निर्माण करने में मदद करती हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english