ब्रेकिंग न्यूज़

आप भी हैं शकरकंद के पराठे खाने के शौकीन, तो इन बातों का रखें ख्याल.....
  सर्द‍ियों में शकरकंद खाया जाता है। कई घरों में शकरकंद का पराठा शौक से खाया जाता है। सर्द‍ियों में गरम-गरम पराठे और तीखी चटनी खाने का मजा ही कुछ और है। ठंड के द‍िनों में पराठों का लुत्‍फ उठाने से पहले आपको ये भी जानना चाह‍िए क‍ि ये पराठे आपकी सेहत के ल‍िए हेल्‍दी हैं या नहीं। वैसे तो शकरकंद के पराठे में कई पोषक तत्‍व पाए जाते हैं जैसे कार्बोहाइड्रेट, जिंक, फाइबर आद‍ि। लेक‍िन इसका सेवन करने से सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे क‍ि सर्द‍ियों में शकरकंद के पराठे खाने के फायदे और नुकसान।  
 सर्द‍ियों में शकरकंद खाने के फायदे  
सर्द‍ियों में शकरकंद खाने से इम्‍यून‍िटी मजबूत होती है। फ्लू जैसी समस्‍याओं से बचाव में शकरकंद का सेवन फायदेमंद होता है। शकरकंद खाने से शरीर में गरमाहट रहती है। शकरकंद में व‍िटाम‍िन सी पाया जाता है। शकरकंद का सेवन करने से कब्‍ज की समस्‍या भी दूर होती है। पाचन तंत्र के ल‍िए शकरकंद का सेवन फायदेमंद होता है। शकरकंद में कैल्‍श‍ियम मौजूद होता है। ज‍िन लोगों को सर्द‍ियों के द‍िनों में जोड़ों में दर्द होता है उन्हें शकरकंद का सेवन करना चाह‍िए। डायब‍िटीज के मरीज भी सीम‍ित मात्रा में शकरकंद का सेवन कर सकते हैं।     
 क्‍या शकरकंद से बने पराठे खाना सेहतमंद है?
 शकरकंद के पराठे का सेवन सर्द‍ियों में करना फायदेमंद माना जाता है। शकरकंद के एक पराठे में करीब 88 कैलोरीज होती हैं। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। शकरकंद को सुपरफूड भी कहा जाता है क्‍योंक‍ि ये खुद में एक पूरक आहार है। लेक‍िन आपको बता दें क‍ि लोग इसे अलग-अलग तरीकों से खाते हैं। सर्द‍ियों में कई लोग आलू के पराठे की तरह शकरकंद का पराठा खाना पसंद करते हैं। सर्द‍ियों में गरम-गरम पराठे का सेवन भी फायदेमंद होता है लेक‍िन ज्‍यादा तेल या म‍िर्च मसाले का इस्‍तेमाल करने से पराठे की कैलोरीज बढ़ जाती हैं जो आपके शरीर के ल‍िए नुकसानदायक हो सकती हैं। पराठे की कैलोरीज बैलेंस करने के ल‍िए तेल का प्रयोग कम से कम करें।            
 शकरकंद का पराठा खाने के नुकसान 
-ज्‍यादा मात्रा में शकरकंद के पराठे का सेवन करने से पेट खराब हो जाता है क्‍योंक‍ि कच्‍चा का कच्‍चा कूद पेट दर्द और अपच का कारण बन सकता है। 
-शकरकंद में मैन‍िटोल नाम का पदार्थ पाया जाता है ज‍िससे कई लोगों को त्‍वचा में एलर्जी हो सकती है।
-शकरकंद का ज्‍यादा सेवन करने से हाइपरकलेम‍िया की श‍िकायत हो सकती है।
-शकरकंद में ऑक्‍सलेट की मात्रा ज्‍यादा होती है। इसका ज्‍यादा सेवन करने से क‍िडनी में स्‍टोन हो सकता है।   
 
 शकरकंद के पराठे खाने से पहले क‍िन बातों का ख्‍याल रखें?
-शकरकंद के पराठे का सेवन रात में न करें। शकरकंद में मौजूद कैल्‍श‍ियम को पचाने के ल‍िए 4 से 5 घंटे लगते हैं और पराठे को रात में खाने से कब्‍ज हो सकता है इसल‍िए इसका सेवन द‍िन या सुबह के समय करें।
-कई लोग शकरकंद का पराठा बनाने के ल‍िए गूदे में कच्‍चा शकरकंद डाल देते हैं। ये पेट के ल‍िए हान‍िकारक हो सकता है। शकरकंद का सेवन केवल उबालकर या पीसकर करना चाह‍िए।
-शकरकंद का पराठा बनाने के ल‍िए ज्‍यादा तेल का इस्‍तेमाल न करें। 
-पराठा बनाने के ल‍िए ऑल‍िव ऑयल का इस्‍तेमाल करें। 
-पराठे को गेहूं के आटे से बनाने के बजाय होलवीट ग्रेन के आटे से बनाएं।
-एक बार में केवल एक पराठे का सेवन करें। 2 पराठों की कैलोरीज करीब 160 होंगी।     
ऊपर बताई ट‍िप्‍स का ख्‍याल रखेंगे, तो सर्दियों के द‍िनों में शकरकंद के पराठे का सेवन कर सकते हैं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english