प्रेस क्लब में तीज महोत्सव
तीज क्वीन बनी नेहा श्रीवास्तव
हरियाली क्वीन का ताज़ मधुमिता पाल और अंबिका मिश्रा को
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भावना बोरा और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा की मौजूदगी में तीजा महोत्सव के तहत रैंप वॉक, डांस, गायन एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं सहित विविध आयोजन हुए। कार्यक्रम में महिला पत्रकारों एवं प्रेस क्लब की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
महोत्सव में पारंपरिक तीजा उत्सव की संस्कृति और आधुनिक अंदाज का सुंदर समन्वय देखने को मिला। रैंप वॉक के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में अपनी प्रस्तुति दी, वहीं डांस और गायन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका
विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका पूर्व पत्रकार एवं भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडे और समाजसेवी श्वेता पड्डा ने निभाई। प्रतिभागियों की प्रस्तुति, आत्मविश्वास, प्रतिभा, व्यक्तित्व और रचनात्मकता के विभिन्न पहलुओं का आकलन कर विजेताओं का चयन किया गया।
तीजा महोत्सव के इस आयोजन में
तीज क्वीन का खिताब नेहा श्रीवास्तव को
हरियाली क्वीन संयुक्त रूप से मधुमिता पाल एवं अंबिका मिश्रा को मिला
वही फोटोजेनिक क्वीन – तजीन नाज
कॉन्फिडेंस क्वीन – महिमा पांडे
चार्मिंग क्वीन – निक्की श्रीवास्तव
डांस क्वीन – अंकिता टाटिया
एलिगेंट क्वीन – रत्ना पांडे
फैशन क्वीन – श्वेता शर्मा
टैलेंट क्वीन – ज्योति सिंग
तीज पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर – शकुंतला तरार
बेस्ट हेयर स्टाइल – रुमा सेनगुप्ता
गेम्स स्पिरिट क्वीन – कमलेश्वरी साहू
बेस्ट ड्रेस्ड क्वीन – वर्षा यादव
बेस्ट स्माइल – तृषा अग्रवाल
बेस्ट मेकअप – डॉ. आकांक्षा दुबे
डांस में महिला प्रतिभाओं ने दी शानदार प्रस्तुति
डांस प्रतियोगिता में आकांक्षा दुबे, रिया साहू, अंकिता टाटिया, प्रज्ञा प्रसाद, रत्ना पांडे, किरण तिवारी, प्रगति अग्रवाल, नेहा श्रीवास्तव और वर्षा यादव ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। मधुमिता पाल ने पंडवानी प्रस्तुति के जरिए छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की।
गायन में भी बिखरे सुर
गायन प्रतियोगिता में मंजूषा शर्मा, प्रीति निगम, श्वेता शर्मा, डॉ. आकांक्षा दुबे, अनुराधा गुप्ता और तजीन नाज ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजन में पदाधिकारियों और महिला सदस्यों की सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित बड़ी संख्या में महिला पत्रकार सदस्य उपस्थित रहीं।
तीजा महोत्सव के आयोजन और विभिन्न गतिविधियों के संचालन में अमृता शर्मा, प्रियंका कौशल, मीनल शर्मा, आकांक्षा दुबे, विनीता मंडल, सोनल भारद्वाज, सुजाता साहा और अंबिका मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई।
रायपुर प्रेस क्लब के इस आयोजन ने महिला पत्रकारों एवं महिला सदस्यों को अपनी प्रतिभा, कला और व्यक्तित्व को मंच देने के साथ ही तीज पर्व की परंपरा, संस्कृति और उत्सवधर्मिता को जीवंत करने का अवसर प्रदान किया। महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी और विविध प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।














Leave A Comment