ब्रेकिंग न्यूज़

 अर्जुन की छाल' से सेहत को होते हैं ये 8 फायदे
 अर्जुन एक ऐसा सदाबहार वृक्ष है, जिसमें कई औषधीय गुण मौजूद हैं।    आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अर्जुन की छाल के क्या फायदे  होते हैं।  
 1 - मधुमेह के रोगियों के लिए उपयोगी  
 मधुमेह से पीडि़त रोग अर्जुन की छाल के चूर्ण को देसी जामुन के बीजों के साथ मिलाएं व नियमित रूप से रात को सोने से पहले बने चूर्ण का सेवन करें। या फिर  कदम्ब की छाल, अर्जुन की छाल, जामुन की छाल तथा आजवाइन को एक साथ बराबर मात्रा में पीसकर इसे उबाल लें और ठंडा होने पर इस काढ़ेे का सेवन करें। 
 2 - त्वचा के लिए उपयोगी 
 अगर आप अपनी स्किन को टाइट करना चाहते हैं या चमकदार और साफ दिखाई देना चाहते हैं तो अर्जुन की छाल से बना लेप एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए आपको बादाम, हल्दी, कपूर और अर्जुन की छाल को बराबर मात्रा में लेकर पीस लेना होगा और चेहरे पर लगाना होगा।  
 3 - मोटापे से छुटकारा  
अर्जुन की छाल वजन कम करने में भी बेहद मददगार है। ऐसे में अर्जुन की छाल से बना काढ़ा नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी खुद-ब-खुद कम होनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए आपको अलग से व्यायाम करने की जरूरत नहीं है।
 4  - दिल की सेहत के लिए  
 अर्जुन की छाल   न केवल अनियमित धड़कन संकुचन दूर करती है बल्कि हृदय में आई सूजन, स्ट्रोक के खतरे को भी दूर कर सकती है। यह दिल को ताकत पहुंचाती है। ऐसे में आम अर्जुन की छाल और जंगली प्याज को समान मात्रा में लें और उसका चूर्ण बनाएं। इस पाउडर को नियमित रूप से दूध के साथ सेवन करने से हृदय की ब्लॉकेज दूर होगी और मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी।
 5  -मूत्र की रुकावट को दूर करे  
मूत्र से संबंधित रोगों को दूर करने में अर्जुन की छाल बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा गुर्दे या मूत्राशय की पथरी को निकालने में भी इसका प्रयोग किया जाता है। ऐसे में अर्जुन की छाल को पीसकर दो कप पानी में उबालें और गैस से उतारकर रोगी  को इसका सेवन करने के लिए दें। 
 6 - मुंह के छाले
 अर्जुन की छाल से मुंह के छालों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में अर्जुन की छाल के चूर्ण को नारियल के तेल के साथ मिलाएं और छालों पर लगाएं। 
 7  - खांसी से राहत 
 इसके लिए आपको अर्जुन की छाल को सुखाकर उसे पीसना होगा। उसके बाद उसमें अडूसा के पत्तों का रस निकालना होगा और मिलाना होगा। अब फिर से इस चूर्ण को सूखाना होगा और फिर से इस प्रक्रिया को दोहराना होगा। इसे तकरीबन छह से सात बार करने के बाद एक पैक तैयार होगा। उसे आपको शीशी में भरना होगा। अब इस पैक को शहद के साथ चाटना होगा। ऐसा करने से खांसी की समस्या दूर हो जाएगी।
 8 - उच्च रक्तचाप को कम करे  
जो लोग हाई ब्लड प्रेशर से परेशान रहते हैं उन्हें बता दें कि अर्जुन की छाल ट्राइग्लिसराइड की समस्या को कम करती है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ अर्जुन की छाल का पाउडर एनजाइना के दर्द को भी कम करता है।   
(नोट- कोई भी उपाय करने से पहले एक बार योग्य चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।)

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english