दिल के लिए बहुत फायदेमंद होती है सिंहपर्णी ... ऐसे करें इस्तेमाल.. मिलेंगे कई फायदे
हार्ट अटैक या हार्ट संबंधी बीमारियों से बचाव करने के लिए डॉक्टर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने की सलाह दे देते हैं। दिल को मजबूत करने के लिए आप अपनी डाइट में डैंडेलियन (सिंहपर्णी) की चाय को शामिल कर सकते हैं। सिंहपणी एक छोटा का पौधा है। इस पौधे पर पीले रंग का फूल आते हैं। पारंपरिक भारतीय चिकित्सा में डैंडेलियन (सिंहपर्णी) के फूल, जड़ और पत्तियों का इस्तेमाल बहुत किया जाता था। इसके पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन ए, सी और डी, लोहा, मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है। नियमित तौर पर डैंडेलियन का सेवन किया जाए तो ये कई बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर छपे एक शोध के मुताबिक, डैंडेलियन में हाई पोटेशियम पाया जाता है। लगभग 100 ग्राम डैंडेलियन में 397 मिलीग्राम से ज्यादा पोटेशियम पाया जाता है। हाई पोटेशियम होने के कारण डैंडेलियन शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, डैंडेलियन नसों को साफ करके ब्लड फ्लो को सुधारता है। ब्लड फ्लो और ब्लड प्रेशर सही रखने से हार्ट को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है।
सिंहपर्णी की चाय बनाने की रेसिपी -
-एक पैन में 2 कप पानी गर्म करें। गर्म पानी में 2 से 3 चम्मच कटी हुई सूखी सिंहपर्णी की जड़ काटकर डालें। सिंहपर्णी की जड़ को 5 से 10 मिनट के लिए उबालें और इसे कप में छानें। कप में छानने के बाद आप सिंहपर्णी की चाय का आम चाय की तरह का आनंद ले सकते हैं। अगर आपको सिंहपर्णी की चाय का स्वाद पसंद नहीं आ रहा है, तो इसमें शहद मिलाया जा सकता है।
सिंहपर्णी की चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन इसका एक निश्चित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। अगर इस चाय का ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो ये पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।
Leave A Comment