गर्मियों में खाली पेट तरबूज का जूस पीने से हो सकते हैं ये 5 फायदे
गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है और इस साल अप्रैल महीने में ही लोगों को मई-जून जैसी गर्मी महसूस हो रही है। इस तपती गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के बार-बार पानी पीने की सलाह दी जाती है। वहीं, खुद को फ्रेश रखने के लिए ताजे फलों का जूस पीने की सलाह भी डॉक्टर्स द्वारा दी जाती है। ऐसा ही एक फल है तरबूज जो गर्मियों के मौसम में हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। गर्मियों में तरबूज खाने से जहां चिलचिलाती गर्मी से आराम मिलता है वहीं शरीर को शक्ति भी मिलती है। इसी तरह गर्मियों में सुबह खाली पेट तरबूज का जूस पीने से भी कई फायदे होते हैं, जिनके बारे में आप पढ़ सकते हैं यहां।
धूप के नुकसान से सुरक्षा
तरबूज उन कुछ चुनिंदा फूड्स में से एक है जिनमें लाइकोपीन पाया जाता है। लाइकोपीन एक स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्यून पॉवर बढ़ाने के साथ-साथ आपको फ्री-रैडिकल्स डैमेज से भी बचाता है। यह बॉडी सेल्स को हेल्दी रखता है और इंफेक्शन और गम्भीर बीमारियों का रिस्क कम करता है। Also Read - प्रेगनेंसी में तरबूज खाने से इन समस्याओं से मिलता है छुटकारा, रखें इस बात का ख्याल
हाइड्रेट्रेड रखे आपको
खाली पेट तरबूज का जूस पीने से शरीर को हाइड्रेटेड रहने में मदद होती है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती। हीटवेव के कारण होने वाली डिहाइड्रेशन और उसके लक्षणों जैसे कमजोरी महसूस करना, चक्कर आना, मुंह सूखना और ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ जाने जैसी परेशानियों से आराम मिलता है।
झुर्रियां रोके
हेल्थ के साथ-साथ स्किन के लिए भी तरबूज का जूस पीना लाभकारी हो सकता है। तरबूज में मौजूद लाइकोपीन स्किन सेल्स को स्वस्थ रखता है। लाइकोपीन स्किन की एजिंग प्रक्रिया को स्लो कर देता है जिससे स्किन लम्बे समय तक जवान रहती है। इससे स्किन पर झुर्रियां और फाइन लाइंस नहीं दिखायी देतीं। Also Read - हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए पिएं ये 5 सुपर हेल्दी ड्रिंक्स
वेट लॉस ड्रिंक
तरबूज में डाइटरी फाइबर पाया जाता है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। मेटाबॉलिज्म तेज होने से शरीर का वजन कम होता है। इसी तरह डाइटरी फाइबर पाचन शक्ति भी बढ़ाता है जो पेट से जुड़ी समस्याओं से आराम दिलाता है।
बढ़ती है इम्यून पॉवर
तरबूज के जूस में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति या इम्यून पॉवर बढ़ाते हैं।
-यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।
Leave A Comment